Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

साप्ताहिक जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का उपायुक्त ने दिया निर्देश

सरायकेला, 27 अक्टूबर 2026,
मंगलवार(भाग्य सागर)

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी अपनी समस्या एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से जिले में दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु कृत्रिम अंग केंद्र की स्थापना एवं संचालन हेतु सरकारी परिसर और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने, भूमि की मापी एवं सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित किस्त भुगतान, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सहायता तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।


साथ ही राजकीय पशु प्रक्षेत्र, सरायकेला (तितिरबिला) में पशुओं के रख रखाव एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था, खनन एवं पत्थर क्रशर संचालन से संबंधित आवेदन, आदित्यपुर स्थित आस्था आर्केड डुप्लेक्स परिसर में पार्किंग व्यवस्था के अनुपालन एवं आपसी समन्वय मे व्यवधान सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवश्यकतानुसार विभागीय समन्वय स्थापित कर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर नियम अनुसार समयबद्ध कार्रवाई करते हुए आवेदकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *