Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JBKSS/JLKM केंद्रीय महासचिव सृजन हाईबुरू का तूफानी दौरा

आगामी विधानसभा चुनाव के नजदीकियों को देखते हुए JBKSS के केंद्रीय महासचिव पांडुराम हाईबुरू उर्फ सृजन हाईबुरू ने खरसावां विधानसभा अंतर्गत आने वाले गांव तेलाईडीह , कुड़मा, पोंडाकाटा और मुंडादेव में जनसंपर्क अभियान चलाया टाइगर जयराम महतो के नीति सिद्धांतों और उद्देश्यों को लोगों को बताया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड को एक नए चेहरे की जरूरत है।

आज झारखंडियों को पिछले 24 सालों से जो शोषण का सामना करना पडा है, उन शोषण से मुक्ति के लिए इस बार नए युवाओं की पार्टी JBKSS /JLKM को आप सभी साथ दें और टाइगर जयराम महतो के हाथों को मजबूत करें ताकि हम एक नई युवा सरकार बना सके और झारखंड की दिशा और दशा को बदलने का काम कर सकें। युवाओं को रोजगार मिल सके, स्थानीय नीति लागू कर सके, रोजगार नीति लागू कर सके, उद्योग नीति लागू कर सके।

उन सभी नीति और सिद्धांतों को लागू कर सके जो झारखंड और झारखंडियों के हित में हो। इस अभियान में मुख्य रूप से खरसावां प्रखण्ड अध्यक्ष तपन महतो, तेलाईडीह पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रधान, लक्ष्मण हेंब्रम, उपाध्यक्ष सुखराम सोय, पिंटू महतो, रामशंकर, बलभद्र महतो, दीपक बोईपाई, देवस्तुति महतो, बनमाली, सुमित और ललित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *