Recent Posts

September 25, 2023

INDIA FIRST NEWS

Satta Ke Nahi, Satya ke saath !! sadev !!

*वंदे मातरम और भारत माता की जयकारे से गूंजा झरिया*

4 min read

भारत माता की झांकी,डीजे और तोरणद्वार रहे आकर्षण का केंद्र।

धनबाद: आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद के कतरास मोड़ से झरिया चिल्ड्रेन पार्क तक निकली शोभायात्रा में धार्मिक,सामाजिक,राजनीतिक और‌ मीडिया हाउस से जुड़े 1000 से भी ज्यादा की संख्या‌ में जुटकर लोगों ने इतिहास रच डाला.झरिया की गलियों में वंदे मातरम और भारत माता की जयकारे से शोभायात्रा में शामिल विभिन्न संगठनों से आए युवाओं क्या आम और क्या खास सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था.100 मीटर लंबाई वाले तिरंगे के पीछे-पीछे भारत माता की झांकी और डीजे साउण्ड पर देशभक्ति गीत आकर्षण का केंद्र बने हुए थे.


जी हां देश‌ में पहली बार पत्रकार संगठनों द्वारा प्रायोजित इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए दर्जनों संस्थाओं के सैकड़ों लोगों ने अपनी कृतज्ञता प्रकट की.धनबाद से भारत के सभी पत्रकारों को एकजुटता के संदेश के साथ अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूकता का संदेश लिए इस शोभायात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष और प्रेस क्लब झरिया के सचिव शैलेंद्र जायसवाल बंटी और न्यूज भारत 24 के सीईओ समाजसेवी रमेश पांडेय ने.
इस शोभायात्रा की जानकारी देते हुए श्री जायसवाल ने बताया कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो पत्रकार संगठन और एक मीडिया हाउस द्वारा ऐसा भव्य और ऐतिहासिक आयोजन देखने को मिला है जिसमें 100 मीटर लंबाई और 3 मीटर चौड़ाई वाले तिरंगे को शोभायात्रा के साथ 1000 देशभक्त लेकर डेढ़ घंटे तक पैदल चले हैं.उन्होने बताया कि 3 किमी लंबी इस आकर्षक शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा पानी और शरबत के साथ आए हुए लोगों का स्वागत भी किया गया.


शोभायात्रा में शामिल भारत न्यूज 24 के सीईओ समाजसेवी रमेश पांडेय ने बताया कि आज पहली बार मैं इतने लंबे तिरंगे के साथ आजादी को समर्पित शोभायात्रा में शामिल हुआ हूं.वे बोले झारखंड में यह यात्रा ऐतिहासिक और यादगार रहेगी.वे बोले 14 अगस्त को ही झरिया में माईक सिस्टम से विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन भी घूमने के कारण भारी संख्या में लोग जुटे‌ हैं.वे बोले कार्यक्रम में कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडल के अलावा राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष,महासचिव,सचिव और स्कूल-कालेज के छात्र भी शामिल हुए हैं मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं.


कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी और‌ रमेश पांडेय को बधाई दी.श्री भाटिया ने कहा कि प्रेस क्लब झरिया,न्यूज भारत 24 और AISMJWA के सदस्यों ने इस शोभायात्रा को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत की है.वे बोले उम्मीद है कि बहुत जल्द अन्य जिलों में भी हमारे सहयोगी AISMJWA के बैनर तले देश‌‌ के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए कुछ न कुछ आयोजन करते नजर आएंगे.


ऐसोसिएशन के झारखंड प्रभारी गणेश मिश्रा ने कहा कि मेरे जीवन के लंबे कालखंड में मैंने अब तक ऐसी शोभायात्रा नहीं देखी जिसमें आयोजक पत्रकारों का एक बड़ा वर्ग हो.वे बोले मैं विशेष रूप से शोभायात्रा में शामिल हुए पत्रकारों,बच्चों,बुजुर्गों,महिलाओं और‌ युवाओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारा साथ देकर इस शोभायात्रा को सफल बनाया.
AISMJWA के प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय ने कहा कि इस तरह का आयोजन देश में पहली बार किसी पत्रकार संगठन द्वारा देखने को मिला है और यह एक सफल कार्यक्रम साबित हुआ है.श्री पांडेय ने कहा कि बहुत जल्द दूसरे जिलों से भी देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन करेंगे.


कार्यक्रम में ऐसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा ने कहा कि भारी संख्या में जुटे लोगों की संख्या ही बता रही है कि लोग अपने देश से कितना प्यार करते हैं.वे बोले 100 मीटर लंबाई और 3 मीटर चौड़ाई वाले तिरंगे को पकड़ कर लगातार 2 घंटे तक धीरे-धीरे पदयात्रा करना लोगों में देशभक्ति की ऊर्जा को दर्शाता है.


शोभायात्रा का समापन झरिया के चिल्ड्रेन पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ हुआ.मौके पर धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, AISMJWA ऐसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार समाजसेवी अरूण सिंह,वरिष्ठ पत्रकार हरेंद्र सिंह,प्रदेश कार्यकारी सदस्य जयप्रकाश वर्मा,प्रमंडलीय प्रभारी राजेश सिंह,रांची प्रमंडलीय अध्यक्ष दिनेश बनर्जी और धनबाद शहरी जिला अध्यक्ष योगेश सोनी ने भी अपने विचार रखते हुए तिरंगा शोभायात्रा को यादगार पल बताया.


शोभायात्रा में सुनील साहू,संतोष साहू,धनंजय कुमार,विनोद सिंह,शैलेंद्र सिंह,कमलेश सिंह,कलीम खान,राकेश गुप्ता,अरूण साहू,शैलेश सिंह,मिंकी अग्रवाल,राकेश कुमार,अमित साहू,सूरज वर्मा,शैलेश‌ सिंह,विनीत बरणवाल,अशोक यादव,करण प्रसाद,संजय गुप्ता,पार्थों प्रमाणिक,सतनारायण भोजगढिया‌ समेत अन्य सैकड़ों लोग शामिल थे.

Bharat Mata’s tableau, DJ and archway were the center of attraction.

 

Dhanbad: Today, on the occasion of 77th Independence Day, more than 1000 people belonging to religious, social, political and media houses created history by participating in a procession from Katras Mor to Jharia Children Park in Dhanbad.Vande in the streets of Jharia Mataram and Bharat Mata ki Jaykare, youth from different organizations participating in the procession, what was common and what was special, the enthusiasm of everyone was being seen. Behind the tricolor of 100 meter length Bharat Mata’s tableau and DJ sound of patriotic song attraction. The centers were built.

Yes, for the first time in the country, hundreds of people from dozens of organizations expressed their gratitude for participating in this procession sponsored by journalist organizations. With the message of solidarity to all the journalists of India from Dhanbad, they took the message of awareness of their rights and duties State President of AISMJWA and Secretary of Press Club Jharia Shailendra Jaiswal Bunty and Social worker Ramesh Pandey, CEO of News Bharat 24 have played an important role in making this procession successful.

Giving information about this procession, Mr. Jaiswal said that this is the first time in the country that such a grand and historic event has been witnessed by two journalist organizations and a media house, in which the tricolor of 100 meters length and 3 meters width is carried along with the procession. 1000 patriots have walked for one and a half hours. He told that during this attractive procession of 3 km long, the people who came with water and syrup were also welcomed by various organizations at various places.

Social worker Ramesh Pandey, CEO of Bharat News 24, who participated in the procession, told that today for the first time I have participated in a procession dedicated to independence with such a long tricolor. He said that this journey in Jharkhand will be historic and memorable. Due to the use of mike system, a large number of people have gathered in various areas due to the movement of campaign vehicles. He said that apart from delegations of many organizations, district presidents of political parties, general secretaries, secretaries and school-college students have also participated in the program. I express my gratitude to all.

Active in organizing events Association’s National General Secretary Pritam Singh Bhatia congratulated State President Shailendra Jaiswal Bunty and Ramesh Pandey for playing the role. Mr. Bhatia said that members of Press Club Jharia, News Bharat 24 and AISMJWA worked day and night to make this procession a success. Have worked hard. He said that it is expected that very soon our colleagues in other districts will be seen organizing something under the banner of AISMJWA to express their gratitude towards the country.

Association’s Jharkhand in-charge Ganesh Mishra said that in the long period of my life, I have not seen such a procession in which there is a large section of organizers journalists. He said that especially journalists, children, elders, women and youth participated in the procession I thank those who supported us and made this procession a success.

AISMJWA State General Secretary Pravind Pandey said that this type of event has been seen for the first time by any journalist organization in the country and it has proved to be a successful program. Mr. Pandey said that very soon programs based on patriotism will be started from other districts as well. Will organize

Association’s state vice-president Nagendra Sharma said in the program that the number of people gathered in large numbers is telling how much people love their country. Walking slowly reflects the energy of patriotism in the people.

The procession ended with wreaths and national anthem on the statue of Mahatma Gandhi at the Children’s Park in Jharia. On the occasion, former mayor of Dhanbad Chandrashekhar Agarwal, BJP leader Ragini Singh, state advisor social worker of AISMJWA Association Arun Singh, senior journalist Harendra Singh, state executive Member Jaiprakash Verma, Divisional Incharge Rajesh Singh, Ranchi Divisional President Dinesh Banerjee and Dhanbad Urban District President Yogesh Soni also kept their views and described the Tricolor Shobhayatra as a memorable moment.

Sunil Sahu, Santosh Sahu, Dhananjay Kumar, Vinod Singh, Shailendra Singh, Kamlesh Singh, Kalim Khan, Rakesh Gupta, Arun Sahu, Shailesh Singh, Minky Agarwal, Rakesh Kumar, Amit Sahu, Suraj Verma, Shailesh Singh, Vineet Baranwal, in the procession Ashok Yadav Karan Prasad, Sanjay Gupta, Partho Pramanik, Satnarayan Bhojgadhia and hundreds of other people were involved.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.