झारखंड में ठंड और ढायेगी सितम, अगर…
झारखंड में पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिख रहा है। उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। तेज धूप में भी ठंडी हवाओं ने सिहरन बना रखी है।

फिलहाल न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई, बावजूद इसके गजब की ठंड पड़ रही है। अगर पहाड़ों में बर्फबारी नहीं रुकी तो आने वाले दिनों में ठंड और सितम ढा सकती है। पारा लुढ़ककर 6 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है। हालांकि अभी अधिकतर जिलों का तापमान 10 डिग्री के पास है। इस बढ़ती ठंड में लोगों को सेहत के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 15 जनवरी के बाद से ठंड बढ़ने की संभावना कम हो जायेगी। बीच में 5-6 जनवरी को राज्य के कुछ जिलों में बादल छाने का अनुमान है।
