Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला नगरवासियों को दी 317 करोड़ 38 लाख 95 हजार रुपये की सौगात पेश की

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को सरायकेला नगर वासियों को 317 करोड़ 38 लाख 95 हजार रुपये की सौगात दी है,मुख्यमंत्री ने सरायकेला शहर के विकास के लिए 204 योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 11, 617 लाभुकों के बीच 34 करोड़ 29 लाख 10 हजार 731 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। इस दौरान सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा , खरसावां विधायक दशरथ गागराई , ईचागढ़ विधायक सविता महतो के साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पब्लिक दुर्गा मंदिर सरायकेला में पूजा अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की। संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरायकेला नगर वासियों से जल्दी सरायकेला के बदलने के रूप में देखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरायकेला छऊ अकादमी की शुरुआत की जाएगी। सरकार इसको लेकर गंभीर है उन्होंने कहा कि छऊ कलाकारों की वजह से सरायकेला को विश्व में पहचान मिली है। इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरायकेला को संवारना सरकार की प्राथमिकता है , धार्मिक स्थलों के स्वरूप को नई पहचान देने की बात भी उन्होंने कही , जल्द ही सरायकेला में मार्केट काॅम्प्लेक्स बनेगा। इसमें स्थानीय भूमिपुत्रों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

विपक्ष का निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री में राज्य को अशांत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय एजेंसियों का सम्मान करते हैं , मगर भेदभाव सही नहीं है , उन्होंने कहा कि हम ऐसी एजेंसी चाहते हैं जो आदिवासियों की जमीनों की जांच करें ,खरसावां में बंद पड़ी अभिजीत कांम्पनी को लेकर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर निशाना साधा हालांकि उन्होंने सीधे पूर्व मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकास योजना को विपक्ष पचा नहीं सका और आज उन्हें सलाखों के पीछे भिजवा दिया आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब देगी, उन्होंने कहा कि 2027 तक राज्य में सबका पक्का आवास होगा। वही आसमान कार्ड का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने उसे शोभा की वस्तु बताकर केंद्र सरकार की योजनाओं का निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *