Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विधायकों की नाराजगी के बीच झारखंड CM दिल्ली पहुंचे, मल्लिकार्जुन खरगे से करेंगे मुलाकात

झारखंड में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नई चंपई सोरेन सरकार मुश्किल में फंस गई है। दरअसल, मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्री पद न मिलने से कई कांग्रेस विधायक नाराज हैं। ये विधायक नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इन सबके बीच, मुख्यमंत्री सोरेन भी शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ राष्ट्रीय राजधानी स्थित झारखंड भवन पहुंच गए।

खरगे से मुलाकात करेंगेठाकुर ने शनिवार को कहा कि सीएम सोरेन कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे। बता दें, मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होने को लेकर नाराज कुछ विधायक खरगे के साथ अपनी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *