झारखंड सरकार दोहरी नीति अपना रही है, किस स्थानीय नीति के तहत होगी बहाली, सरकार अपनी मंशा स्पष्ट करे- रमेश हांसदा
झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज अखबार के माध्यम से घोषणा किया कि जल्द से जल्द 50000 से ज्यादा नौकरियां में बहाली की जाएंगी। इस बात पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की युवा तेज तर्रार नेता रमेश हांसदा ने कहा कि यह सरकार ने झारखंड के लोगों को ठगा है और झूठ पर झूठ का सहारा लेकर के यहां के युवाओं को बरगला रहा है।

बहाली करने से पहले चंपई सोरेन जी को यह बताना चाहिए कि वह किस स्थानीय नीति के तहत यह बहाली का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं ।इन लोगों ने पिछले चुनाव में 1932 खतियानके आधार पर नौकरी देने की बात हुई थी। लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों के साथ दगा किया और उत्पटांग नीति लाकर के यहां पर नियुक्तियां भरे जाने लगी है ।

भाजपा नेता रमेश ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा दोहरी नीति अपना रही है ।सरकार के व्यवहार में कुछ और नीति लागू कर रही है ,और चुनाव के समय में जनता के बीच में दूसरे अलग-अलग बातों को बोल करके वोट ले रही है । जिसे यहां की जनता समझ चुकी है ।और झूठ झारखंड में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । चंपई सोरेन जी के पास अब मात्र तीन से चार महीने का समय बचा है और इस समय में नौकरियों को अमली जामा पहनना काफी मुश्किल काम है ।यह केवल चुनाव में जाने के लिए एक रास्ता बनाने का काम कर रही है। जिसे यहां की जनता जान चुकी है।
