झारखण्ड मजदुर यूनियन जिला समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन
आदित्यपुर : आगामी 1 मई अंतराष्ट्रीय मजदुर दिवस पर ” मजदुर एकता विशाल महारैली ” का आयोजन किया जा रहा है, जो पुरे आदित्यपुर गम्हरिया औधोगिक क्षेत्र का भ्रमण करेगी। महारैली का आरम्भ सुबह 8 बजे RIT थाना क्षेत्र के मिरूडीह स्थित सिदो कान्हो की प्रतिमा स्थल से आरम्भ होगी जो RIT मोंड से आदित्यपुर कान्द्रां मुख्य मार्ग होते हुए गम्हरिया थाना मोंड़़ के उपरबेड़ा मैदान मे स्थित मजदुर नेता स्व रतिलाल महतो के प्रतिमा स्थल पर मालायर्पण के पश्चात सभा मे तबदील होगी।

1मई को अन्तराष्टीय मजदुर दिवस पर औधोगिक प्रतिठानों मे छुट्टी की घोषणा है, परन्तु जिले के कुछ उधोग द्वारा मजदुरों के दिवस पर भी जबरन कार्य कराए जाने की सुचना पुर्व के वर्षो मे आयी थी, इस वर्ष वैसे औधोगिंक कम्पनी प्रबंधन से निवेदन है की मजदुर दिवस के दिन छुट्टी की घोषणा करें एव वेतन भुगतान भी करें, अन्यथा सुचना मिलने पर कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा ।

“मजदुर एकता विशाल महारैली” में पुरे जिले से 500 से अधिक मजदुर भाग लेगें, एव विशेष तौर पर आदित्यपुर गम्हरिया औधोगिक क्षेत्र के अधिक से अधिक मजदुरों को रैली मे विशेष आमत्रिंत किया जाता है । मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील गोराई, जिला महासचिव सनत सिह सरदार ,सुरज लोहार, कृष्णा महतो, गणेश टुडु, सुनील हेम्बम, समीर टुडु उपस्थित थे।
