झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 9-15 अक्टुबर तक,इंट्री जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
सरायकेला : झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का योजन 9-15 अक्टुबर तक जमशेदपुर में किया जाएगा. उक्त जानकारी संजय उदय सतपथी ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्में जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है. झारखंड के फिल्म मेकर्स को इंट्री पीस में 50 फीसदी की छुट मिलेगी. झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में तीन कैटेगरी का निर्धारण किया गया है, जिसमें नेशनल कैटेगरी, झारखंड कैटेगरी एवं इंटरनेशनल कैटेगरी है. इस फिल्म महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों के अतिरिक्त विभिन्न देशों जिसमें अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, यूके, डेनमार्क, नाइजीरिया, नार्वे, इजराइल आदि देशों से फिल्में शामिल हुई है. इस अवसर पर राजू मित्रा, पूर्वी घोष,मनमोहन मिश्रा सहित न्य लोग उपस्थित थे.

Seraikela: Jharkhand National Film Festival will be organized in Jamshedpur from October 9-15. This information was given by Sanjay Uday Satpathy in the press conference organized on Saturday. He told that the last date for submission of films in Jharkhand National Film Festival is 31st July. Film makers of Jharkhand will get 50 percent discount in entry piece. Three categories have been decided in Jharkhand National Film Festival, in which National Category, Jharkhand Category and International Category. Apart from different states of India, films from countries like America, Canada, Germany, France, UK, Denmark, Nigeria, Norway, Israel etc. have been included in this film festival. Raju Mitra, Purvi Ghosh, Manmohan Mishra and other people were present on this occasion.
