Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड पुलिस ने 90 दिनों में 17229 लंबित मामलों को निपटाया,रांची में सबसे अधिक 2587 केस हुए डिस्पोज्ड

Ranchi :झारखंड में पिछले कई महीनों से लंबित पड़े आपराधिक कांडों को निपटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. पिछले 90 दिनों के दौरान झारखंड पुलिस ने कुल 17229 आपराधिक कांडों का निपटारा किया है
जिनमें सबसे अधिक रांची पुलिस ने लंबे समय से लंबित 2587 आपराधिक कांडों को निपटाया है. इसके बाद धनबाद पुलिस द्वारा 1550, देवघर पुलिस द्वारा 1483, बोकारो पुलिस द्वारा 1305 और जमशेदपुर पुलिस द्वारा 1267 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया. जबकि बाकी अन्य जिलों की पुलिस द्वारा 9038 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया. वर्तमान में झारखंड में 43563 आपराधिक मामले अभी भी निष्पादन के लिए लंबित पड़े हुए हैं

*हत्या: 349*
*डकैती: 79*
*लूट: 152*
*चोरी: 449*
*गृहभेदन: 120*
*आर्म्स एक्ट: 112*
*फिरौती के लिए अपहरण: 04*
*बलात्कार: 67*
*पॉक्सो एक्ट: 33*
*दहेज प्रथा अधिनियम: 147*
*एसटी एससी एक्ट: 133*
*अन्य:7136*
*कुल: 8,781*

लंबे समय से लंबित केस के निष्पादन के लिए मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग समिति बनायी गयी है. इस समिति के अध्यक्ष एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, उपाध्यक्ष, आईजी और सीआईडी असीम विक्रांत मिंज को बनाया गया है. जबकि सभी रेंज के डीआईजी इसके सदस्य हैं. पुराने लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी आयी है. राज्य का पुलिस विभाग इस काम को पूरा करने में जोर-शोर से जुटा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *