Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने सरकार के द्वारा प्रस्तावित शिक्षक प्रोनात्ति नियमावली 2024 का किया विरोध

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ राज्य इकाई द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सरायकेला जिला कमेटी के द्वारा सरायकेला गैरेज चौक में सरकार के द्वारा प्रस्तावित शिक्षक प्रोनात्ति नियमावली 2024 का सभी शिक्षकों ने एकत्रित होकर एक स्वर से विरोध किया और विरोध के तौर पर प्रोन्नति नियमावली प्रति का दहन किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कौशिक गांगुली ने कहा की यह जो नियमावली का प्रारूप है यह किसी भी रूप से 2012 नियुक्ति नियमावली आच्छादित नहीं है, इससे उन शिक्षकों के लिए जिनकी नियुक्ति 2015 2016 और 2019 में हुई है जो की टेट पास भी हैं उनके साथ न्याय नहीं करती है 2016 में जिन शिक्षकों की नियुक्ति मिडिल स्कूल में हुई है उनका ग्रेट 7 के लिए 5 साल का कालावधि पूर्ण करके आज 8 साल हो गया अब एक नया नियमावली द्वारा उनको प्रोन्नत्ति से वंचित रखा जा रहा है। ठीक इसी प्रकार इन शिक्षकों की नियुक्ति प्राइमरी शिक्षक के रूप में हुई है जो टेट पास है उनका कालावधी पूर्ण होने के बावजूद उनका ग्रेड 4 से वंचित रखा जा रहा है यह सरासर NCTE गाइडलाइन का उल्लंघन है एवं NCTE नियम के तहत नहीं है।

हमारे संघ के तरफ से सरकार को भी विशेष संज्ञान लेने का अनुरोध किया जा रहा है की शिक्षक बाध्य होकर सड़क पर न उतरे और प्रोन्नत्ति नियमावली न्याय संगत किया जाए इस मौके पर जिला सचिव मंगल सिंह बेसरा ने कहा की प्रोन्नति नियमावली का ड्राफ्ट पूर्णता नए शिक्षकों के लिए दोषपूर्ण है, दोहरी नीति है, जिसका हम विरोध करते हैं और यह नियमावली हमें स्वीकार नहीं है क्योंकि यह नियमावली दोहरी नीति है जो नए शिक्षकों के लिए टेट को अनिवार्य बताती है और वहीं पर कुछ शिक्षकों के लिए छूट देती है संघ यह मांग करती है कि अगर टेट अनिवार्य है तो सबके लिए अनिवार्य किया जाए और समता का अधिकार का हनन होने से बचा जा सके।जहां तक NCTE का गाइडलाइन की बात है उसको भी ध्यान में रखते हुए नियमावली में आवश्यक संशोधन किया जाए अन्यथा हम शिक्षक सड़क पर उतरने से भी नहीं हिचकिचायेंगे। प्रखंड उपाध्यक्ष रामचरण गोराइ ने कहा की टेट सबके लिए अनिवार्य हो बिना टीईटी का प्रमोशन ना हो।

इस मौके पर काफी संख्या में शिक्षक विभिन्न प्रखंडों से आकर प्रोन्नति नियमावली 2024 का दहन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित हुए। इस मोके पर विराजमय मंडल, इंद्रजीत महतो, मुगली सोरेन, आयुरेन होरो, उमेश प्रमाणिक, सुरेंद्र कुमार, सुवल सिंह मुण्डा, विकाश मुण्डा, बिपिन बिहारी महतो, पार्थो राउत, मित्र सोरेन, लक्ष्मण तिउ, चमार सिंह मुण्डा, प्रहलाद मंडल, दिलीप गोराइं, लखन सोरेन पांचू मार्डी, मृत्युंजय दत्ता,जोएल ओमंग, बसीउर रहमान, असीम मंडल पंकज कुमार बास्के, गणेश रविदास एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Jharkhand Progressive Teachers Association opposed the Teacher Promotion Rules 2024 proposed by the government.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *