झारखंड : धनबाद का गैंगस्टर प्रिंस खान के बैंक अकाउंट में 3 लाख रुपये, खाता फ्रिज करने की कार्रवाई सुरु
*धनबाद* धनबाद पुलिस की नजर में फरार चल रहे चर्चित गैंगस्टर हैदर खान उर्फ प्रिंस खान के खाते की जांच में तीन लाख रुपये मिले हैं. उसके खाते से पैसे की निकासी पर रोक लगेगी
इसके लिए बैंक के माध्यम से पुलिस अधिकारी उसके बैंक खाते को फ्रिज कराने की दिशा में कार्रवाई करेंगे, ताकि विदेश में रहने के दौरान वह अपने खाते से पैसे की निकासी नहीं कर सके.
*वासेपुर के एक बैंक में प्रिंस के अकाउंट की मिली जानकारी*
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच के क्रम में वासेपुर स्थित एक बैंक में प्रिंस के बैंक अकाउंट की जानकारी मिली थी. जब बैंक अधिकारियों से उसके एकाउंट में शेष बचे रुपये की जानकारी हासिल की गयी, तब इस बात का खुलासा हुआ. अब आगे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके एकाउंट खोलने से लेकर अब तक टोटल कितना ट्रांजेक्शन हुआ है.

*प्रिंस के चल और अचल संपत्ति की जानकारी हासिल करने में जुटी पुलिस*
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक से इसकी जानकारी हासिल कर इसका विशलेषण किया जायेगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे किन लोगों ने रुपये भेजे थे या उसने किन लोगों को रुपये ट्रांसफर किये हैं. उन व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है, जिसके साथ प्रिंस खान के आर्थिक और व्यवसायिक संबंध हैं. पुलिस और सीआईडी के अधिकारियों ने अब प्रिंस खान की चल और अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया है, ताकि संपत्ति अटैच करने की दिशा में आगे विधि- पूर्वक कार्रवाई की जा सके
*प्रिंस के खिलाफ कसा जा रहा शिंकजा*
बता दें कि पुलिस प्रिंस के खिलाफ शिकंजा कसना तेज कर दी है. पुलिस फिर से प्रिंस खान के घर की कुर्की करने वाली है. इससे पहले 29 मई 2022 को भी प्रिंस खान के घर कुर्की हुई थी. इसके अलावा अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट यानी यूएपीए एक्ट लगाने की तैयारी भी तेज है

*Dhanbad* Three lakh rupees have been found in the investigation of the account of famous gangster Haider Khan alias Prince Khan, who is absconding in the eyes of the Dhanbad police. Withdrawal of money from his account will be banned
For this, through the bank, the police officers will take action towards freezing his bank account, so that he cannot withdraw money from his account while he is abroad.
Information about Prince’s account was found in a bank in Wasseypur.
According to the information received from the police officers, during the course of investigation, the information about Prince’s bank account was found in a bank located in Wasseypur. When the information about the remaining rupees in his account was obtained from the bank officials, then this thing came to light. Now further efforts are being made to find out that since the opening of his account till now how much total transaction has taken place.
*Police engaged in getting information about Prince’s movable and immovable property*
Police officials told that after getting this information from the bank, it will be analyzed, so that it can be found out who had sent the money to him or to whom he had transferred the money. Information is also being obtained about those persons with whom Prince Khan has economic and business relations. Police and CID officials have now started getting information about Prince Khan’s movable and immovable assets, so that further legal action can be taken in the direction of attaching the property.
*Shinkaja being tightened against Prince*
Let us tell you that the police have intensified the crackdown against the Prince. The police is about to attach Prince Khan’s house again. Earlier, on May 29, 2022, Prince Khan’s house was also attached. Apart from this, the preparation for the imposition of the Unlawful Activities Prevention Act ie UAPA Act is also fast.
