खरसावां में झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 26 से 29 अक्टूबर, घाटशिला, चक्रधरपुर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर के बीच होगा मुकाबला

खरसावां : झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18 वां अंतर जिला झारखंड फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप आगामी 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित किया गया है। ग्रुप ए की इस प्रतियोगिता में घाटशिला, दक्षिण पूर्वी रेलवे, चक्रधरपुर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर सहित कुल 6 टीमें भाग लेगी।

आगामी 26 अक्टूबर शनिवार को 12 बजे घाटशिला फुटबॉल एसोसिएशन का पहला मुकाबला दक्षिण पूर्वी रेलवे चक्रधरपुर की टीम से होगा। इसी तिथि को दोपहर 2 बजे से जामताड़ा का मुकाबला पश्चिमी सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के मध्य होगा। जबकि 27 अक्टूबर रविवार को सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन का प्रथम मैच घाटशिला बनाम चक्रधरपुर के मैच के विजेता से दोपहर 2 बजे खेला जाएगा।

जबकि 28 अक्टूबर को 2 बजे 26 और 27 अक्टूबर के विजेताओं के बीच भिड़ंत होगी। वही 29 अक्टूबर को 2 बजे क्वार्टर फाइनल मैच के तहत जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन का मुकाबला ग्रुप ए के शेष टीमों के बीच के विजेता से होगी। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने राज्य के फुटबॉल की सबसे बड़ी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है।

अर्जुन स्टेडियम को भव्य तरीके से सजाया गया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी, जिले के विकास आयुक्त सहित कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। झारखंड फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में घाटशिला, दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के बीच मुकाबला होगा।
