*झारखंड के अजय हेंब्रम ने लंदन में गाड़ा झंडा…*
रांची: झारखंड के अजय हेंब्रम आज लंदन में बेहद खुश हैं। आज उनका सपना साकार हो गया। पोटका जमशेदपुर के भाटिन गांव के रहनेवाले अजय ने लंदन के यूनिवर्सिटी में डिस्टींक्शन के साथ डिग्री हासिल की है। अजय कहते हैं कि भला हो युवा सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन का जिन्होंने हम जैसे युवाओं को पढ़ाई कर वैश्विक मंच पर अपना झंडा गाड़ने का मौका दिया। अगर मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना शुरू नहीं किया जाता तो यह सफलता हासिल करना नामुमकिन था। अब हमलोग यहां के लोगों के बीच अपने समाज, राज्य और देश की और भी बेहतर छवि बनाने की कोशिश करेंगे। इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर अजय से कहा कि आप सदैव अपनी मेहनत और लगन से सफलता की बुलंदियों को छूते रहें। झारखंड के युवाओं के साथ उनका यह भाई हमेशा खड़ा है और रहेगा।

इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर अजय से कहा कि बाबा दिशोम गुरुजी कहा करते हैं कि गरीब और वंचित समाज के युवाओं को शिक्षा के अवसर मिलते हैं तो सिर्फ वो ही नहीं, उनका घर, गांव और समाज भी आगे बढ़ता है। आप सदैव अपनी मेहनत और लगन से सफलता की बुलंदियों को छूते रहें।
सरकारी खर्चे पर वंचित वर्ग से 50 युवा विदेश में कर रहे पढ़ाई

मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत अब तक राज्य के 50 युवक-युवती ब्रिटेन के विभिन्न यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं या कर रहें हैं। जिन्होंने पढ़ाई पूरी कर ली है उनमें से कुछ विदेश में ही नौकरी कर रहे हैं और कुछ देश में ही उच्च संस्थानों में जॉब कर रहे हैं। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन सभी को राज्य सरकार शत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। देश भर में पहली बार सीएम के मार्गदर्शन में इस तरह की छात्रवृत्ति योजना झारखंड में लागू की गई है।

RANCHI: Jharkhand’s Ajay Hembram is extremely happy in London today. Today, his dream came true. Potka Ajay, a resident of Bhatin village in Jamshedpur, has graduated with distinction from the University of London. Ajay says, “Bless young CM Hemant Soren and minister Champai Soren who gave youngsters like us the chance to fly their flag on the global stage by studying. It would have been impossible to achieve this success if the Marang Gomke Jaipal Singh Munda Pardeshi Scholarship Scheme had not been launched. Now we will try to create an even better image of our society, state and country among the people here. Meanwhile, CM Hemant Soren tweeted to Ajay, “May you always reach the heights of success with your hard work and dedication. His brother has always stood with the youth of Jharkhand and will remain so.
Meanwhile, CM Hemant Soren tweeted to Ajay that Baba Dishom Guruji used to say that the poor and disadvantaged society When young people get educational opportunities, not only they, but also their homes, villages and communities move forward. May you always reach the heights of success with your hard work and diligence.
50 youth from disadvantaged classes studying abroad at government expense
Under the Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship Scheme, 50 youths from the state have so far been awarded var
ious Have or are pursuing higher education at university. Some of those who have completed their studies are working abroad and some are in higher institutions in the country. These include students from SC, ST, backward and minority classes. The state government is providing 100 per cent scholarships to all of them. For the first time in the country, such a scholarship scheme has been implemented in Jharkhand under the guidance of the CM.
