Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

24 घंटे में बदल जाएगा झारखंड का मौसम, अचानक 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान; क्या है वजह

रांची : राजधानी समेत झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। लेकिन, गुरुवार से इसमें कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। गुरुवार से अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी आ सकती है।इस दौरान राज्य में सुबह के दौरान हल्के कुहासे छाए रहेंगे। लेकिन, उसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।

राज्य में दस फरवरी से फिर आंशिक बादल छाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पिछले दिन की तुलना में मौसम गर्म रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे की तुलना में रांची समेत विभिन्न जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक वृद्धि हुई है। यहां दोनों तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक हैं।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो राज्य में सबसे अधिक है। जबकि, मेदिनीनगर का अधिकतम 33.0 और देवघर का 32.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव से बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में शुक्रवार से हवा के रूख में बदलाव हो सकता है। उत्तर की सर्द हवा का रूख झारखंड की ओर होगा। इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे मौसम में ठंड का अनुभव हो सकता है।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत झारखंड में गुरुवार को तापमान में बदलाव आने की संभावना कम है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है। लेकिन, शुक्रवार से हवा के रूख में परिवर्तन के कारण तापमान में कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। इससे रात की ठंड में कुछ वृद्धि हो सकती है।

झारखंड के जिलों का न्यूनतम तापमान

गुमला 11.3

चतरा 11.5

धनबाद 11.4

गढ़वा 13.1

लोहरदगा 13.3

सिमडेगा 13.3

मेदिनीनगर 14.1

प सिंहभूम 14.2

रांची 16.8

गढ़वा 13.1

लोहरदगा 13.3

सिमडेगा 13.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *