Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JKLM नेता सृजन हाईबुरु पिछले दिनों घटी घटना जिसमे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हुई थी मौत के पीड़ित परिवारजनों से मिले , ढाढस बंधाया

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के केंद्र महासचिव सुजन हाईबुरु के नेतृत्व में खरसावां विधानसभा के अंतर्गत पार्टी के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गम्हरिया प्रखंड भाग 2 के टिरितीपा गांव में विगत कुछ दिनों पहले एक दिल को दहला देने वाली घटना घटी थी जिसके एक ही परिवार के तीन सदस्यों बच्चों के पिता माता और दादी जी का कुछ दिनों के अंतराल में निधन हो गया था।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के नेता सृजन हाईबुरु ने अपने पार्टी के पदाधिकारी के साथ गम्हरिया प्रखंड के टिरितीपा गांव के उसे घर में पहुंचकर सभी निधन हुए लोगों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की एवं 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया गया। ईश्वर इन सभी की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट किया। उन्होंने परिवार के बच्चों के साथ मिलकर कहा कि आप सभी का सुख-दुख में पार्टी हर समय खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *