अर्जुना कप फुटबॉल लीग में जे एम बी कोचा और माहिर एफ सी सीनी ने दर्ज की अपनी- अपनी पहली जीत

सरायकेला – खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के आज खेले गए पहले मैच में जे एम बी कोचा ने एम एल सी भेलाईडीह की टीम को 5 – 1 जबकि माहिर एफ सी सीनी ने किलर मेन बुरूडीह को 4- 2 से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी- अपनी पहली जीत दर्ज की।

मैच के पहले हॉफ के 12 वें मिनट में कोचा की टीम के रामप्रसाद सामड़ ने गोल कर अपनी टीम को बड़त दिला दी परंतु उनकी खुशी देर तक नहीं रही। मात्र एक मिनट पश्चात भेलाईडीह के राजू ने अपनी एक झन्नाटेदार शॉर्ट से गोल दागकर टीम को एक-एक के बराबरी पर ला दिया। मैच के 25 वें मिनट में कोचा के कृष्णा सामड ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

मध्यांतर के पश्चात कोचा की टीम हावी रही और उनके खिलाड़ियों ने लगातार तीन दागकर स्कोर को 5-1 तक पहुंचा दिया। मैच के 41 में मिनट में संजय, के 54 मिनट में रामप्रसाद सामड़ एवं मैच के 65 में मिनट में सूरज मुदईया ने गोल दाग के अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। इस मैच का संचालन समीर महतो, संतोष महतो, कृष्णा पाडेया एवं लक्ष्मण सरदार ने किया। अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे रोमांचक मैच में माहिर एफ सी ने जीत हासिल की।

मैच के 20 वें मिनट में राजू बारी ने एवं 22 वें मिनट में सूरसिंह सामड ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 की जी बढ़त दिला दी। मैच के 27 वें मिनट में किलर मेन बुरूडीह के टूनू सुंडी ने एक गोल कर अपनी टीम की वापसी की। मध्यांतर के पश्चात मैच के 41 पर मिनट में माहिर एफ सी के राजू बारी ने अपने लिए दूसरा और मैच के लिए तीसरा गोल दागा जबकि 48 में मिनट में विजय सोय ने गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 4-1 तक पहुंचा दिया। मैच के 52 वें मिनट में किलर मेन के बबलू ने एक गोल कर बढ़त को कम किया।

इस मैच में रेफरी की भूमिका सुखदेव गौड़, संतोष महतो, शंकर सरदार एवं कृष्ण पाड़ेया ने निभाई।अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले जाने वाले 21 जुलाई के मैच पहला मैच: अर्बन सिटी सीतारामपुर बनाम रीडिंग एफ सी खरसावां समय 2:00 बजे, दूसरा मैच के एफ सी खरसावां बनाम यूनाइटेड एफ सी चांडिल समय 4: 00 बजे
