Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में झामुमो के हिस्से पांच सीटें, इन नामों की चर्चा…

झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो के हिस्से पांच सीटें आने की खबर है। महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय है। खबर है कि जबतक कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं करती, तबतक झामुमो भी खामोश रहेगी।

जेल में बंद पूर्व CM हेमंत सोरेन जेल से ही सीट बंटवारा और मौजूदा राजनीति पर नजर रख हुये हैं। उन्होंने पुराने नेता को तरजीह देने पर जोर दिया है। उन्होंने अपना संदेश CM चंपई सोरेन को भिजवा दिया है। JMM के हिस्से जो सीट आई हैं, उनमें राजमहल, दुमका, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम की सीट है। जिन सीटों पर सहमति लगभग बन गई है। उनमें राजमहल से विजय हांसदा, दुमका से स्टीफन मरांडी, गिरिडीह से मथुरा महतो, सिंहभूम से दशरथ गगराई, जमशेदपुर से सुनील महतो की बेटी स्नेहा महतो के नाम की चर्चा बहुत जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *