झामुमो नेता सुखराम हेंब्रम ने शिव मंदिर में माथा टेका

चांडिल : प्रखंड के बीहड़ में स्थित हेंसाकोचा गांव में श्री श्री सर्वजनिक शिव पुजा कमेटी में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय समाजसेवी स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सह झामुमो नेता सुखराम हेंब्रम उपस्थित होकर शिव मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि खुशहाली के लिए प्रार्थना किया। कमेटी परिवार द्वारा सुखराम हेंब्रम को आदिवासी रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। मंच को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुखराम हेंब्रम ने कहा कि शिव देवादीदेव है, उनके पूजा अर्चना से गांव में सुख शांति समृद्धि खुशहाली आती है। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

