आगामी 1 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर झामुमो की बैठक संपन्न

खरसावां आगामी 1 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर झामुमो की एक बैठक विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया की दिवंगत देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के सम्मान में झारखंड में 7 दोनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है इसको ध्यान में रखते हुए खरसावां में सादगी के साथ और पारंपरिक तरीके से शहीद दिवस मनाया जाएगा।

शहीद दिवस पर किसी तरह का सभा नहीं होगा मौके पर विधायक श्री दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के आने की सहमति मिली है। इसके अलावा कई सांसद, मंत्री व विधायक भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद प्रेस को संबोधित कर खरसावां खेरसे मुंडा के शिलापट पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे विधायक श्री गागराई ने बताया कि खरसावां शहीद दिवस के दिन दोपहर 1:00 बजे खरसावां तसर मैदान से झामुमो का एक जुलूस पारंपरिक तरीके से निकलेगी, जो शहीद स्थल पहुंचकर सादगी और पारंपरिक तरीके से शहीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसके बाद विधायक श्री दशरथ गागराई, जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने खरसावां शहीद दिवस की तैयारी को लेकर समाधि स्थल का निरीक्षण भी किया। मौके पर झामुमो नेता सह सरायकेला के पूर्व प्रत्याशी गणेश माहली, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, सुधीर महतो, रानी हेंब्रम, अरुण जामुदा,मुना सोय, कृष्ण चंद्र प्रधान, केदार प्रधान, दशरथ महतो, यशवंत प्रधान, चिंतामणि महतो, सुकरा महतो, रमेश महतो, अर्जुन गोप, संजू हाईबुरु,यीशदा गीप,धानु मुखी, रीहित प्रधान, नागेन सीय, अशोक प्रधान, राजेन हांसदा आदि नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
