भोगनाडीह घटना पर झामुमो का विरोध प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला दहन
सरायकेला के गैरेज चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन भोगनाडीह घटना के विरोध में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी गणेश माहली, अमृत महतो, डाबा सोरेन और तपन साहू सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने चंपई सोरेन पर भोगनाडीह घटना में शामिल होने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

झामुमो नेताओं ने कहा कि भाजपा और चंपई सोरेन की भूमिका इस घटना में संदिग्ध है और वे राज्य में शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से मांग की कि वह इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए और दोषियों को सजा दिलाए।
