Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खूंटपानी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक दशरथ गागराई की जीत पर मनाया जश्न, निकाला विजय जुलूस, विधायक का हुआ भव्य स्वागत

खरसावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक दशरथ गागराई के जीतने की खुशी में खूंटपानी प्रखंड के पांड्रासाली में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडेया के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला।

विधायक दशरथ गागराई के पांड्रासाली पहुंचने पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनकर स्वागत किया, इसके साथ ही गाजे-बाजे एवं पटाखे फोड़कर विजय जुलूस निकाला गया, विजय जुलूस पांड्रासाली ओ.पी से निकलकर साफ़्ताहिक हाट होते हुए झामुमो कार्यालय पहुंचा, जहां जमकर डीजे की धुन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, इसके साथ ही ग्रामीणों के बीच लड्डू आदि का भी वितरण किया गया, मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र का ग्रामीणों की सहयोग से सर्वांगीण विकास किया जाएगा, उन्होंने कहा यहां की जनता की जो मांग है वह अवश्य पूरा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में खरसावां विधानसभा विकास के क्षेत्र में पूरे झारखंड में एक अहम स्थान बनाएगा, इस मौके पर समाजसेवी बासंती गागराई,कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, रजनी बानरा, राहुल गोप, जयसिंह पुरती, जयश्री बानरा, सतीश पुरती, रायमुनि कांडेयांग, अशोक मुंडारी, राहुल बानरा, ज्योति बोदरा, सुदराय पाड़ेया, अगसतरी मेलगांडी, कालिया जामुदा, मुनि पाड़ेया, समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *