आदित्यपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की संयुक्त बैठक सम्पन्न
आज दिनांक 21/04/2024 को आदित्यपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक संयुक्त बैठक भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्री उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सभी दल के नेताओं ने निर्णय लिया कि सिंहभूम लोकसभा संसदीय सिट से श्रीमती गीता कोड़ा को भारी से भारी मतों से जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो को मज़बूत करना है।

आज की बैठक में यह सामिल नेताओ ने यह भी निर्णय किया कि संयुक्त प्रचार अभियान चलाया जायेगा और जनसमर्थन माँगा जायेगा साथ ही दल के नेताओ ने कहा भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित है फिर भी हमे अपने प्रयास में कही कमी नहीं छोड़ना है,साथ ही निर्णय लिया गया की कल भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा के होने वाले नामांकन कार्यक्रम में सभी दलों के कार्यकर्ता ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में शामिल होंगे।

आज के सम्पन्न हुए बैठक में सिंहभूम लोकसभा के प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोश्वामी,आदित्यपुर के पूर्व महापौर श्री बिनोद श्रीवास्तव, भाजपा नेता गणेश महाली,पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह के अलावा आजसू के सचिन महतो, माकुड़ महतो,जदयू के कौशलेन्द्र कुमार,लोजपा के रंजीत तिवारी और मनोज पासवान सहित अन्य नेता भी शामिल थे ।
