Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा समाहरणालय में स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित कार्यक्रम, योजना/परियोजना की संयुक्त समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन पर उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा(भा.प्र.से) के अध्यक्षता एवं सिविल सर्जन डॉ.साहिर पाल व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुमन सिंह की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित कार्यक्रम, योजना/परियोजना की संयुक्त समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में डीडीसी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी उन्मूलन, मलेरिया कार्यक्रम एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रम के संचालन का बिंदु वार अवलोकन किया गया। बैठक में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित आंगनबाड़ी केंद्र, पोषण ट्रैकर अपडेशन सहित योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन का प्रखंड वार जायजा लिया गया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग तहत संचालित कार्यक्रम की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा आगामी 30 जनवरी से 13 फरवरी-2024 तक संचालित होने वाले स्पर्श कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिला अंतर्गत प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक महीने के 10 तारीख को कैंप आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा 1 वर्ष में तकरीबन 50,000 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच के लक्ष्य को प्राप्त करने, कम वजन वाले बच्चों को एसएनसीयू अंतर्गत रेफरल एवं वहां बेहतर सुविधा प्रदान करने, संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने सहित कई अन्य बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। इस दौरान आईएफए गोली वितरण, संस्थागत प्रसव तथा 10 से 16 साल के बच्चों को दिए जाने वाले टीडी वैक्सीन से संबंधित प्रतिवेदन का भी समीक्षा किया गया।बैठक में समाज कल्याण विभाग तहत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन का प्रखंड वार समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा रिक्त आंगनबाड़ी सेविका/सहायिक के पदों पर चयन के तदर्थ आमसभा कर 31 जनवरी-24 तक प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा पोषण ट्रैक्टर अंतर्गत सभी सूचकांकों जैसे- आधार वेरीफिकेशन, भीएचएनडी, गृह भ्रमण आदि सलंग्न शत-प्रतिशत डाटा की प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *