Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कदमा : बिजया हेरिटेज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया पोइला वैशाख

जमशेदपुर::पोइला वैशाख यानी वैशाख महीने का पहला दिन। इस दिन बांग्ला समाज के लोग नववर्ष के तौर पर मनाते हैं। पोइला वैशाख बांग्ला समाज का उल्लास, उमंग व उत्सव मनाने का दिन है। इस वर्ष 14 अप्रैल रविवार को जमशेदपुर के कदमा स्थित बिजया हेरिटेज में पोइला वैशाख हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पोइला वैशाख में बांग्ला समुदाय के लोगों ने नए वस्त्र पहने, स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खाए।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका विधिवत उद्घटन अतिथियों द्वारा द्वीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में गाना बाजना हुआ जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर उपस्थित एलआईसी से सेवानिवृत विकास अधिकारी मृत्युंजय मंडल ने बताया कि जनवरी में होने वाले नववर्ष फैशन है।

अंग्रेजी सभयता के अनुसार उस दिन केक काटा जाता है जबकि पोइला वैशाख के दिन बंगाली समुदाय के लोग एक साथ मिलकर अपनी परंपरा का निर्वाह करते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मौके पर अशोक लोध, सरल अधिकारी, अंबार राय, उज्जल सरकार, विश्वजीत दत्त, सुरोजीत बनीर्जी समेत बाग्ला समुदाय के महिला पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *