Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत जीरडीह गांव में 85, 51 लाख की लागत से बनेगा कला संस्कृति भवन, विभाग से मिली स्वीकृति

भारत सरकार के जनजातीय केंद्र मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा द्वारा की गई अनुशंसा व सांसद निधि से 20 लाख की स्वीकृति के आलीक में उपायुक्त सरायकेला खरसावां की ओर से तकनीकी स्वीकृति प्रदत प्राक्कलन के आधार पर खूंटी लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत सरायकेला खरसावां जिले के ग्राम जीरडीह मैं कला संस्कृति भवन के निर्माण हेतु 85,51,300 रुपए की पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

उक्त कला संस्कृति भवन के निर्माण हेतु सांसद निधि से स्वीकृत राशि 20 लाख ब्यय हेतु उपायुक्त सरायकेला खरसावां द्वारा किया जाएगा। शेष राशि 65,51,300 के ब्यय का विकलन राज्य योजना बजट मुख्य शीर्ष 4202 शिक्षा खेलकूद कला तथा संस्कृति पर पूंजीगत परि ब्यय उप मुख्य शीर्ष 04_ कला तथा संस्कृति लधु शीर्ष 101_ ललित कला शिक्षा उप शीर्ष 12 संस्कृतिक भवन एवं संग्रहालय का निर्माण सुरक्षा और रखरखाव तथा पुरातत्व क स्थल का संरक्षण एवं रखरखाव विस्तृत शीर्ष 05 निर्माण प्राथमिक इकाई 45 निर्माण कार्य इकाई मद में उवबधित राशि से किया जाएगा मालूम है कि इस भवन का निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों व कलाकारों को काफी फायदा होगा।

Kala Sanskriti Bhawan will be built at a cost of Rs 85,51 lakh in Jirdih village under Kharsawan block, approval received from the department.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *