Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के डुमरडीहा में श्री श्री सार्वजनिक श्रीमद् भागवत गीता प्रचार समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई

राजनगर प्रखंड के गांव डुमरडीहा टोला डूंगरीसाईं में श्री श्री सार्वजनिक श्रीमद् भागवत गीता प्रचार समिति द्वारा आज श्रीमद् भागवत गीता महापुराण क्रार्यक्रम स्थल से 9:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ पीला बस्त्र पहनकर 251 महिला कलश लेकर तालाब गए वहां पंडितों के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर नाचते झुमते गांव भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचकर वहां पर कलश स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना किये। गाजे बाजे एवं महामंत्र की ध्वनि से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।

कमेटी के द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद एवं नाश्ता दिया गया। 10 मार्च 2024 रविवार से दिनांक 12 मार्च 2024 मंगलवार तक श्रीमद् भागवत गीता महापुराण प्रवचन प्रतिदिन 5:00 बजे से शाम 10:00 बजे तक आयोजन होगा। कथावाचक श्री दिवाकर दास महाराज जी जगत सिंगपुर कटक ओडिशा । उन्होंने भक्तों के बीच गीता भागवत महापुराण सुनेंगे। मुख्य अतिथि श्री श्री 108 श्री राम बाबा आश्रम के संचालक श्री मृत्युंजय चैतन ब्रह्मचारी रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री सार्वजनिक श्रीमद् भागवत गीता प्रचारक समिति डुमरडीहा एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *