चुनावी माहौल के बीच खरसावां के पदमपुर में काली पूजा मेले की धूम

श्री श्री 108 जय मां काली पूजा कमेटी पदमपुर खरसावां काली मेला में भक्तों की मनोरंजन के लिए आदिवासी नाटक, बूगी वूगी, आसमानी झूला, मौत का कुआं, चांद तारा झूला, छोटा झूला, फोटो स्टूडियो, चार्ट, खिलौने की दुकान, मुर्गा पाड़ा, मनिहारी दुकान, चूड़ियों की दुकान, चप्पल जूते की दुकान, गुड़ियों की दुकान, नाव झूला आदि लगा है।

खरसावां के पदमपुर तेली साई काली पूजा मेला को लेकर प्रशासन सतर्क है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में मेला के विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी है। मेला में सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगायें गये है। इसी से मेला में विशेष नजर रखी जा रही है। जगह-जगह सुरक्षा हेतु जवान तैनात है। कई पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है।

खरसावां के पदमपुर तेली साई में देवी मां काली की स्थापना 1897 में कर पूजन प्रारंभ किया गया था। यह मेला प्रत्येक वर्ष काली पूजा के अवसर पर लगता है। लोगों का विश्वास है कि सच्चे मन से देवी मां काली के दरबार में जो भी भक्त मांगता है उसकी मुराद जरूर पूरी होती है। मनोकामना पूर्ण होने पर लोग बकरे को बलि चढ़ा कर देवी को प्रसन्न करते हैं।

