Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कांड्रा: कोहिनूर स्टील के स्टाफ बस ने एक बोलेरो पिकअप वैन को मारी टक्कर , दोनों वाहनों को कब्जे में ले कांड्रा पुलिस कार्यवाही में जुटी

आज सुबह पिंड्रा बेड़ा में टाटा की तरफ से आ रहे कोहिनूर स्टील के स्टाफ बस संख्या JH05BK 8576 ने एक बोलेरो पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी . टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो घूमते हुए गार्ड वॉल से जा टकराया.  जानकारी के अनुसार बस टाटा से खुचिडीह स्थित कोहिनूर स्टील प्लांट के स्टाफ को लेकर आ रही थी वही बोलेरो पिकअप भी टाटा की ओर से आते हुए टोल बूथ पर जाने के लिए पिंडरा बेड़ा मोड के क्रॉसिंग में दाहिने घूम रही थी उसी दौरान यह बस ने बोलेरो पिकअप वैन को टक्कर मार दी.

इस घटना के कारण बोलेरो का चालक बाल-बाल बच गया वहीं ग्रामीणों ने कांड्रा पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई .

Kohinoor Steel’s staff bus number JH05BK 8576, coming from Tata’s side, hit a Bolero pick-up van at Pindra Beda this morning. The collision was so strong that the Bolero rammed into the guard wall. According to the information, the bus was carrying the staff of Kohinoor Steel Plant located in Khuchidih from Tata, the same Bolero pickup was also coming from Tata side and was turning right at the crossing of Pindra fleet mode to go to the toll booth, at the same time this bus hit Bolero. Pickup van hit.

Due to this incident, the driver of the Bolero narrowly escaped, while the villagers informed the Kandra police about the incident, after which the police reached the spot and took both the vehicles in their custody and started further action.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *