जमशेदपुर के करणी सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या की घोर निंदा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और साजिशकर्ता को बेनकाब करते हुए फांसी की सजा की मांग की
जमशेदपुर के करणी सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या की घोर निंदा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और साजिशकर्ता को बेनकाब करते हुए फांसी की सजा की मांग की
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के बाद पूरे भारत में करनी सेना में उबाल । इस हत्या की आग झारखंड के जमशेदपुर में भी पहुंची है। जमशेदपुर के करणी सेना ने इस हत्या की घोर निंदा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और साजिशकर्ता को बेनकाब करते हुए फांसी की सजा की मांग की है।

जहा करणी सेना ने राजनीति षडयंत्र की भी बात कही बोले सरकार बदलते ही समर्थन करने बड़े चेहरे को रास्ते से हटाने की हुई है साजिश ।वैसे करणी सेना ने इस मामले को लेकर एक बैठक बुलाई है और बैठक में आगे के रणनीति तय की जाएगी। सूत्रों की माने तो बुधवार के दिन पूरे शहर में मसाल जुलूस निकाला जाएगा और उसके बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा जहां समाज के सभी लोग उपस्थित होंगे। वैसे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह को जयपुर स्थित उनके कार्यालय में अपराधियों ने गोली मार दी है। और इसका cctv फुटेज पूरे देश में वायरल हो रहा है।

Karni Sena of Jamshedpur strongly condemned the murder of National President Sukhdev Singh and demanded the arrest of the criminals and the death penalty by exposing the conspirators.
