Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*काशी विश्वनाथ धाम के दो वर्ष पूरे , हुआ 25 हजार करोड़ का कारोबार। होटल, गेस्ट हाउस और खानपान उद्योग में आया जबरदस्त बूम*

वाराणसी:* श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के दो साल पूर हो गए। इन वर्षों में शहर की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त उछाल आया। 13 करोड़ से अधिक देसी और विदेशी श्रद्धालुओं की आवाजाही से होटल, गेस्ट हाउस, खानपान उद्योग के साथ ही ट्रांसपोर्टेशन का कारोबार खूब बढ़ा।

डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. अनूप मिश्रा के मुताबिक दो वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपये काशी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए गए हैं। करीब 16 करोड़ पर्यटक और श्रद्धालुओं के आगमन से कारोबार का ग्राफ शिखर पर पहुंच गया।

कह सकते हैं कि दस गुना कारोबार बढ़ा है। बनारसी साड़ी, बनारसी वस्त्र समेत जीआई उत्पादों को वैश्विक बाजार मिला है। हस्तशिल्पियों के माल की खपत विदेशों तक बढ़ी है। कुल मिलाकर दो वर्षों में 25 हजार करोड़ का कारोबार हुआ है।

टोडरमल, रंजीत सिंह और अहिल्याबाई के बाद बाबा से जुड़ा पीएम मोदी का नाम

दुनिया भर के सनातनधर्मियों के आकर्षण का केंद्र बन चुके काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की कहानी भी अनोखी है। 463 वर्षों के बाद बाबा विश्वनाथ के धाम ने मूर्त रूप लिया। बाबा विश्वनाथ के मंदिर के पुनरुद्धार, निर्माण और कायाकल्प में महाराणा रणजीत सिंह, टोडरमल और अहिल्याबाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना ने मूर्त रूप लिया, जो आज श्री काशी विश्वनाथ धाम के रूप में दुनिया के सामने है।

मिथकों को किया ध्वस्त, मिल रही श्रद्धालुओं को सुविधाएं

आजादी के सात दशक बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण ने कई मिथकों को ध्वस्त किया है। श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने के लिए तंग गलियों से राहत मिली तो वहीं गंगा द्वार से स्नान करके श्रद्धालु सीधे बाबा के धाम में प्रवेश कर सकते हैं। धाम क्षेत्र में गेस्ट हाउस, मुमुक्षु भवन, म्यूजियम, सिक्योरिटी हाॅल व पुस्तकालय का भी निर्माण किया गया है। 54 हजार वर्गमीटर में विकसित काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं को सारी सुविधाएं मिल रही हैं। स्नान से लेकर दर्शन के बाद तक की सारी सुविधाएं श्रद्धालुओं को धाम में ही मिल रही हैं।

*यात्री सुविधा केंद्र पर अलग-अलग भाषा में मिल रही जानकारी*

देश भर से बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आ रहे शिवभक्तों की भाषाई समस्या का समाधान भी धाम में हो रहा है। यात्री सुविधा केंद्र के जरिये श्रद्धालुओं को उनकी भाषा में जानकारी दी जा रही है। जगह-जगह लगाए गए साइनेज बोर्ड भी हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही तमिल व तेलुगू में जानकारियां दे रहे हैं।

*बेहद खास है बाबा विश्वनाथ की पांच प्रहर की आरती*

जगाय हारी भोले बाबा ना जागे, गंगा जगावें, यमुना जगावें, त्रिवेणी जगावें लहर मारी, भोले बाबा ना जागे जगाय हारी… की मधुर तान पर विश्व के नाथ जब नींद से जागते हैं तो सबसे पहला भोग दूध का लगाया जाता है। मंगला आरती के साथ काशी के दिन की शुरुआत होती है। इसके साथ ही शिव की नगरी उनके रंग में रंग जाती है। मंगला आरती से शुरू हुआ सिलसिला शयन आरती पर विश्राम लेता है।

दो साल में 16 करोड़ पर्यटक-श्रद्धालु आए

काशी विश्वनाथ धाम का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है। बीते दो वर्षों में 16 करोड़ पर्यटक और श्रद्धालु बाबा के धाम में मत्था टेकने पहुंचे हैं। उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि पर्यटकों की संख्या के मामले में काशी ने तमिलनाडु और गोवा को पीछे छोड़ दिया है।

यात्री सुविधा केंद्र पर *अलग-अलग भाषा में मिल रही जानकारी*

देश भर से बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आ रहे एनएफ। शिवभक्तों की भाषाई समस्या का समाधान भी धाम में हो रहा है। यात्री सुविधा केंद्र के जरिये श्रद्धालुओं को उनकी भाषा में जानकारी दी जा रही है। जगह-जगह लगाए गए साइनेज बोर्ड भी हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही तमिल व तेलुगू में जानकारियां दे रहे हैं।

Varanasi:* Two years have been completed since the inauguration of Srikashi Vishwanath Dham Corridor. The city’s economy experienced a tremendous boom during these years. Due to the movement of more than 13 crore Indian and foreign devotees, the business of hotel, guest house, catering industry as well as transportation expanded significantly.

Prof. of Economics Department of DAV PG College. According to Anoop Mishra, Rs 40 thousand crores have been spent on the infrastructure of Kashi in two years. The business graph reached its peak with the arrival of about 16 crore tourists and devotees.

It can be said that business has increased tenfold. GI products including Banarasi sarees, Banarasi clothes have got global market. The consumption of handicrafts goods has increased in foreign countries. Overall, a turnover of Rs 25 thousand crore has been done in two years.

After Todarmal, Ranjit Singh and Ahilyabai, PM Modi’s name linked to Baba

The story of the construction of Kashi Vishwanath Dham, which has become the center of attraction for Sanatan Dharma people around the world, is also unique. Baba Vishwanath’s Dham took concrete form after 463 years. After Maharana Ranjit Singh, Todarmal and Ahilyabai, the concept of Prime Minister Narendra Modi took shape in the revival, construction and rejuvenation of the temple of Baba Vishwanath, which is today in front of the world in the form of Shri Kashi Vishwanath Dham.

Myths destroyed, devotees are getting facilities

The construction of Shri Kashi Vishwanath Dham after seven decades of independence has demolished many myths. While the devotees got relief from the narrow streets to reach the Dham, the devotees can directly enter Baba’s Dham after taking bath from the Ganga Gate. Guest house, Mumukshu Bhawan, museum, security hall and library have also been constructed in the Dham area. After entering the Kashi Vishwanath Dham, developed in 54 thousand square meters, the devotees are getting all the facilities. Devotees are getting all the facilities from bathing till after darshan in the Dham itself.

*Information available in different languages at Passenger Facilitation Center*

The linguistic problem of Shiva devotees coming from all over the country to worship Baba Vishwanath is also being solved in the Dham. Through Yatri Facilitation Center, devotees can get information in their own language. Information is being given in. Signage boards installed at various places are also giving information in Hindi, English as well as Tamil and Telugu.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *