Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी रवि प्रधान को पितृशोक

खरसावां भाजपा पश्चिमी भाग के सोशल मीडिया प्रभारी रवि प्रधान के पिताजी जगदीश प्रधान (उम्र65) हृदय गति रुक जाने से उनके निधन हो गया। जगदीश प्रधान जी को चिकित्सा के लिए उड़ीसा के कटक ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

उनका पार्थिव शरीर आज उनके गांव पिताकलग में उनके आवास पर लाया गया। इसकी सूचना पाते ही खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, स्वर्गीय जगदीश प्रधान जी के आवास पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पण किया है एवं भगवान से प्रार्थना किया उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश प्रधान हमारे भाजपा पार्टी के सच्ची सिपाही थे। आज उनके देहांत की खबर पाकर हम सभी भाजपा कार्यकर्ता बहुत दुखी हैं । इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हम सभी खडे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं स्वर्गीय जगदीश प्रधान जी की आत्मा को शांति मिले।

Kharsawan BJP’s social media in-charge Ravi Pradhan mourns his father

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *