Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के दसवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, की गई उज्जवल भविष्य की कामना…! मेहनत, लगन व समर्पण सफलता की कुंजी – अनूप सिंह सिंहदेव

खरसावां के मां आकर्षिणी गेस्ट हाउस परिसर में शुक्रवार को खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल द्वारा दसवीं के विद्यार्थियों की विदाई को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह का विधिवत उदघाटन खरसावां के समाजसेवी सह प्रसिद्व भजन गायक पृथ्वीराज सिंहदेव, कांग्रेस के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के महासचिव मो0 रमजान, ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कुल के प्रिंसिपल डोमनिक राज ने केक काटकर किया।

विदाई में ओनिक दे, लक्ष्मी मंडल, नाफिया खान, सोहानी टुडू, सोना मुंडा, प्रिंस उराव, निशो सिंह मोदक, राहुल महतो, वसुदरा आदित्य को स्मृति के तौर पर उपहार दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई। छात्र-छात्राओं के विदाई सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया।मौके पर अनूप सिंहदेव ने कहा कि मेहनत, लगन व समर्पण सफलता की कुंजी हैं। शिक्षार्थियों से ना केवल सफलता के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का आग्रह किया, बल्कि इस समाज, राष्ट्र, दुनिया और धरती माता को रहने के लिए एक बेहतर और सुरक्षित स्थान बनाने का भी आग्रह किया।

वहीं श्री किस्कू ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए उपयुक्त परिवेश दें, उन्हें स्वतंत्र रूप से विकसित होने में मदद करते रहें। जबकि विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव ने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य विधाओं में भी बच्चों का विकास जरूरी है। शिक्षा के बिना मानव जीवन का कोई महत्व नहीं है।

श्री राज ने कहा कि बिना शिक्षा के जीवन लक्ष्य रहित और कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी तरह की सफलता की कल्पना ही संभव नहीं है। लक्ष्य निर्धारित करें। जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का भी निर्धारण जरूरी है। क्योंकि जब तक लक्ष्य का पता नहीं होगा तब तक सफलता का पता नहीं होगा। इसलिए पहले लक्ष्य का निर्धारण करें तब सफलता के लिए प्रयास आरंभ करें।

वहीं मो0 रमजान ने कहा कि जीवन में संघर्ष का बहुत ही अमूल्य योगदान है। बड़े बड़े महापुरुषों के पीछे उनकी संघर्ष की कहानी छिपी है। उन्होंने कहा की विद्यालय से जाने के बाद भी संघर्षरत रहें और आगे सफलता अर्जित करते रहें। इस दौरान मुख्य रूप से पृथ्वीराज सिंहदेव, छोटराय किस्कू, अनुप सिंहदेव, मो0 रमजान, सुमीत पटनायक, स्कुल के प्रिंसिपल डोमनिक राज, देवाशीष मुखर्जी, प्रतिमा बेहरा, संजय रविदास, मधुमिता पटनायक, देवाशीष साहु आदि शिक्षकगण व अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *