खरसावां, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला वासियों को दी 370 करोड़ योजनाओं को सौगात।
सरायकेला खरसावां के गोंण्डपुर मैदान, खरसावां मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा शिविर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे नीति और नियत एक है। हमें जो जनता से वादा करते हैं उसे निभाते हैं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से आदिवासी दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक महिला , युवा, किसान मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाए और सेवाए पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन की बचाया जाएगा तभी आदिवासी बचेंगे।अपने संबीधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब बीते 3 वर्षों से लगातार सरकार स्वयं चलकर जनता के बीच आ रही है बीते 3 साल में राज्य सरकार ने विकास का वह मॉडल तैयार किया है जो 20 सालों तक भी पिछली सरकार ने कार्य करने का हिम्मत तक नहीं जुटा पाई मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के प्रथम चरण वर्ष 2021 में 35 लाख आवेदन सरकार को प्राप्त हुए। जबकि वर्ष 2022 में 55 लाख आवेदन आए इससे साफ है कि बीते 20 सालों में पिछली सरकार ने केवल दिखावा किया है धरातल पर कोई कार्य नहीं उतरा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 साल लड़कर अलग राज्य मिला 20 साल लड़कर हम सरकार में शामिल हुए विकास का खाका प्यार किया गया लेकिन विपक्ष कि यह सब नहीं दिखता क्योंकि विपक्ष ने बार-बार सरकार गिराने का प्रयास किया लेकिन हर बार मुंह की खानी पड़ी अब 29 दिसंबर को सरकार अपने 4 साल पूरे करेगी इससे पूर्व श्रम मंत्री सत्यानद भक्ति मंत्री। मंत्री चपई सोरेन ने भी कार्यक्रमों को संबंधित करते हुए सरकार के उपलब्धियां को गिनाया। कार्यक्रम में इचागढ़ की विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने भी लीगी की सबेधित किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला पुरुष , युवा और बच्चे शामिल थे। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में मनरेगा जॉब कार्ड , अबुआ आवास योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, के सीसी, साइकिल के लिए डीबीटी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड मुख्यमंत्री पशुधन योजना बिरसा सिंचाई कुप सर्व धन योजना, श्रमाधन पीटेल, नया पंजीकरण राजस्व म्यूटेशन सामुदायिक और व्यक्तिगत पटा संबंधित आवेदन ग्रामीणों से लिये गए। साथ ही आंगनबाड़ी बच्चों को ठंडे से बचाव हेतु स्वेटर तथा बृजुगी की कम्बल समते इचागढ़ प्रखंड में चल रही कार्यक्रम से भी ऑनलाइन जुड़े और वहां के लाभुकी से रुबरु हुए।
