खरसावां:जय माँ रंकिनी क्लब डुमरडीह द्वारा एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता काआयोजन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुचाई प्रखंड, में एक दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता, जय माँ रांकणी क्लब डुमरडीह मछुवा समाज के द्वारा आयोजन किया गया, फुटबॉल के मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि बारूहातु पंचायत के रेखा मुनी उरांव,गोमियाडी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा उपस्थित हुए।

अतिथियों का आगमन पर कमिटी के द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया, अतिथियों के द्वारा फुटबॉल को किक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया, फाइनल खेल काला नाग बंदगांव वर्सिज जूनियर एफसी डोमारडी के बीच खेला गया, फाइनल खेल पेनल्टी शूटआउट के द्वारा फैसला किया गया जिसमें काला नाग बंदगांव ने विजय प्राप्त किया। विजेता टीम को ₹10000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। उपविजेता टीम को ₹ 8000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों के द्वारा। प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा मछुवा समाज अपने समाज को फुटबॉल खेल के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास कर रहा है अपना भाषा अपना संस्कृती अपना परंपरा को बरकरार रखने के लिए समाज को एकजुट करने का प्रयास मछुवा समाज के द्वारा किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में भी मछुवा समाज अपने समाज के लोगों को प्रेरित कर रहा है।

अंत में प्रमुख ने कहा खेल से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है, खेल के दौरान कैरियर पर फोकस करें ,खिलाड़ियों को नशा पान से दूर रहना चाहिए। नशा से खिलाड़ी और परिवार भी बर्बाद होता है। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष चंदन मछुवा,सचिव सागर मछुवा, संरक्षक मछुवा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दुकु मछुवा, मछुवा समाज के समाजसेवी राजू मछुवा, ग्रामीण मुंडा मंगल सिंह मुंडा, मंच संचालक चरण दास, दिलखुश पूर्ती , राजन महाली,गणेश मछुवा,कर्मा मछुवा,जगरनाथ मछुवा,पोरेश मछुवा,राकेश सोय, विनीत बोदरा,कमिटी के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद थे।
