Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां : माता आकर्षिणी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा देने वाले व्यक्ति हुए सम्मानित

जिले के खरसावां स्थित प्रसिद्ध माता आकर्षिणी शक्तिपीठ पर मकर संक्रांति के आखान यात्रा से शुरू हुई पूजा अर्चना सह मेला पूरे एक महीने चला। इस दरम्यान लाखों श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार पहुंचकर अपने सुख समृद्धि व वैभव के लिए पूजा अर्चना की। उन श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा देने हेतु माँ आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति के अलावे प्रशासन, स्वैच्छिक सामाजिक संगठन, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार आदि अहम भूमिका निभाए है। उन्हें रविवार को आयोजन समिति द्वारा माता आकर्षिणी के दरबार में आभार सह धन्यवाद समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि “सेवा परम धर्म है”।आगे उन्होंने कहा कि सेवा करना हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें दूसरों के प्रति सहानुभूति और करुणा की भवना से भर देता है। आप लोगों ने माता आकर्षिणी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा दिए है जो एक नेक कार्य है। आगे उन्होंने कहा कि इस विशाल मेले के सफल संचालन में आयोजन समिति के वेलेंटियार, प्रशासन के सुरक्षा कर्मी के साथ साथ श्रद्धालु व दुकानदारों समेत अन्य लोगों का सहयोग भी सारानीय रहा। वे सभी सहयोगी लोग आभार व धन्यवाद के पात्र है।

नेक कार्य हेतु सम्मानित हुए व्यक्ति

गौरव कुमार ,थाना प्रभारी खरसावां, ( मेला में शुसान व्यवस्था हेतु ),डाॅ जगदीश प्रसाद महतो, महतो क्लिनिक सांडेबुरु के संचालक द्वारा ( निशुल्क चिकित्सा शिविर) ,घनपद महतो संचालक, साई सेवा संस्थान रेंगोगोडा (निशुल्क नेत्र जाँच व चश्मा वितरण शिविर) , निशुल्क चना व जल वितरण हेतु आदर्श युवा केंद्र जगन्नाथपुर , शहीद निर्मल महतो स्मारक सेवा समिति डांगरडीहा ,युवा जागृति क्लब रेंगोगोडा , आकर्षिणी विकास समिति चिल्कु, श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट, हासदा ( निशुल्क लड्डू व बंद पानी बोतल वितरण) संजू अग्रवाल खरसावां (निशुल्क खिचड़ी, चाय वितरण) ,प्रेस प्रवक्ता हेमसागर प्रधान, पत्रकार शचिंद्र दाश , लखिन्द्र नायक, सुशील षारंगी ,रमजान अंसारी, रतिरंजन नंदा,अजय महतो आदि को माता आकर्षिणी शक्तिपीठ का चित्र व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस दरम्यान रंगारंग कार्यक्रम हुआ। ग्रामीण कलाकारों ने आकर्षक गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्य पुजारी नारायण सिंह सरदार ने दी। कार्यक्रम का संचालन देवीदत्त प्रधान ने की,जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के सचिव रामजी प्रसाद सिंहदेव ने दी। मौके पर चिल्कु पंचायत के मुखिया श्रीमती सविता मुंडारी, पंचायत समिति सदस्या श्रीमती ज्योत्सना मंडल, समाजसेवी अनूप सिंहदेव, शंकरी प्रसाद सिंहदेव, मोहनलाल हेम्ब्रम, नंदलाल नायक, प्रवीर सिंहदेव, मृत्युंजय सिंहदेव, विष्णु सरदार, समीर महतो, प्रभाकर मंडल, शंभु मंडल, नवकुमार मंडल,कमलेश मुंडारी, प्रेम कुमार गोप,राजकुमार प्रमाणिक, गोपाल लोहार, शिव शंकर हेम्ब्रम,गोविंद सरदार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *