खरसावां श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यक्ष 21 से 28 फरवरी तक कलश यात्रा के साथ कल से कार्यक्रम की होगी शुरुआत
खरसावां काली मंदिर परिसर में 21 से 28 फरवरी तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा प्रवचन के लिए श्री धाम वृंदावन से कथा विदुषी दी दी ऋत्विजा शास्ती अपनी टीम के साथ खरसावां पहुंचेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 21 फरवरी को सुबह 9 बजे से कलश यात्रा से होगी खरसावां के सोना नदी घाट से कलश यात्रा निकाल कर काली मंदिर परिसर में स्थापित की जाएगी प्रतिदिन शाम 5 से रात आठ बजे तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन होगा कार्यक्रम का आयोजन खरसावां प्रखंड वासी व सनातन दल द्वारा आयोजित की जा रही है।

भागवत कथा के अंतिम दिन 28 फरवरी को संध्या 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भजन संध्या में खरसावां के गायक पृथ्वीराज सिंह देव भक्तिमय संगीत प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन समिति सदस्य अभिषेक सारंगी, रासबिहारी मंडल, देवाशीष नायक, अजीत कुंभकार, अमित जी, माधव सतपिथ, अनुपमा बैज, आरती, कन्हैया कर्मकार, जितेंद्र, राजेश, पायल मीदक, तनुश्री, दीपा, सिंपी आदि तैयारी में जुटे हुए हैं।
