Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां : बाघरायडीह में सोलह पहर संकीर्तन पांच अप्रैल से

खरसवां प्रखंड अंतर्गत बघरायडीह गांव के श्री श्री सार्वजनिक हरि मन्दिर संकीर्तन समिति के द्वारा हरि मंदिर प्रांगण में सोलह पहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। संकीर्तन का शुभारंभ चार अप्रैल को गंधाधिवास से होगा ,जबकि पांच अप्रैल से राधा गोविंद अखंड नाम यज्ञ का आरंभ किया जायेगा जो लगातार सोलह पहर तक चलेगा। अगले सात अप्रैल के दिन को धुलौट के साथ समापन होगा।

उक्त संकीर्तन में पश्चिम बंगाल पुरुलिया के आनंद दास गोस्वामी, सीताराम सिंह मुंडा, सरायकेला खरसवां जिला के अरुण महतो(दारुदा) , कलिपद महतो ( डुंगरीडीह) , विष्णु महतो ( नेगटासाइ) , तरिणी बालिका संप्रदाय(बड़काटांड), नंदु संतोष (बाघरायडीह) आदि कीर्तन मंडलियां योगदान देगी। उक्त आशय की जानकारी संकीर्तन समिति के सचिव लक्ष्मण प्रधान ने देते हुए क्षेत्र के श्रीहरि भक्तों को उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *