Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सह JLKM के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा ने झारखंड पार्टी का थामा दामन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र 57 अंतर्गत खुंटपानी प्रखंड के प्रमुख सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा ने झारखंड पार्टी का दामन थामा । विधिवत रूप से केंद्रीय कार्यालय रांची जाकर केंद्रीय प्रधान सचिव अशोक भगत के द्वारा पार्टी में सदस्यता ग्रहण किया और झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ने का इच्छा जताई।

खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा 20 साल से समाज सेवा करते हुए राजनीतिक में कदम रखा। प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के झारखंड पार्टी का दामन थामने से खरसावां की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। ग्रामीण जनता ने प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को सहयोग भी कर रहे हैं।

खरसावां विधानसभा क्षेत्र में सभी समुदाय के साथ खुंटपानी प्रखंड प्रमुख का अच्छा तालमेल भी है। आदिवासी बहुत क्षेत्र में आदिवासियों का वोट बैंक के साथ सभी समुदायों के साथ अच्छा तालमेल होने का कारण ग्रामीण जनता भी एक अच्छा विकल्प खोज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *