खूंटपानी: प्रखंड अंतर्गत बासाहातु सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का आयोजन
खूंटपानी: प्रखंड अंतर्गत बासाहातु सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, सिविल सर्जन साहिर पाल,प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, बीडीओ जागो महतो,सीओ रवि कुमार आंनद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न लगभग 24 स्टाल लगाए गए थे। स्वास्थ्य शिविर में प्रखंड के लगभग 500 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इससे पूर्व सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य में चुनौतियां बहुत अधिक हैं, फिर भी इन चुनौतियों के बीच राज्य में हर क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं. खासकर कोविड-19 से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल आमदा 500 बेड का अस्पताल का मामला भी पिछले दिनों विधानसभा में उठाया। वही सरकार ने आश्वासन दिया कि 2024 तक इस अस्पताल को पूर्ण कर लिया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान 11 लाभुकों में ट्राई साइकिल का भी वितरण किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगों, सीएचसी प्रभारी डॉ गयासुद्दीन, सीडीपीओ शीला कुमारी,मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश बांसिंह, दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा, खरसावां प्रखंड सचिव सुरेश मोहंती,अशोक मुंडारी,तारा दास समेत विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव एवं विभिन्न गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Khuntpani: Block level health fair
program organized at Basahatu CHC
under the block

