Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा पहुंचे सरायकेला, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन करने का दिया निर्देश

सरायकेला।कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा गुरुवार को सरायकेला पहुंचे। जहां एसडीपीओ कार्यालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कार्यालय के सभागार में उन्होंने एक अहम बैठक की।

इस बैठक में जिला के एसपी मुकेश लुनायत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समिति थाना प्रभारी गण उपस्थित रहे। बैठक में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हाल के आपराधिक घटनाओं पर विशेष चर्चा की गयी।

डीआईजी ने सभी अधिकारियों से लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि न होने देने की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *