दलमा हिल टॉप में आजसू पार्टी की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न
कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक दलमा हिल टॉप में सम्पन्न हुईं आज दलमा हिल टॉप में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस महत्वपूर्ण बैठक में सरायकेला खरसावां , पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। तीनों जिले के केंद्रीय, जिला, नगर, प्रखंड पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में भाग लिया।

बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्णय:
ग्राम संगठन का गठन : संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए रणनीति बनाई गई। प्रत्येक प्रखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया एवम प्रत्येक प्रखंड में प्रभारियों की नियुक्ति हुई।

युवा संवाद कार्यक्रम : युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा युवाओ को पार्टी में दायित्व देने पे चर्चा हुई।
नगर इकाई चुनाव : नगर इकाई के आगामी चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा हुई, जिससे संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित की जा सके।

सोशल मीडिया टीम को सशक्त बनाना : डिजिटल प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम के विस्तार एवं प्रशिक्षण पर बल दिया गया।
महिला इकाई की मजबूती : महिलाओ की मजबूती और एकजुटता पर जमीनी स्तर से रणनीति तैयार कर महिलाओ को पार्टी से जोड़ना पहली प्राथमिकता होगी ।

बैठक के अंत में आदरणीय सुदेश महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें।बैठक में भारी उत्साह देखने को मिला, और सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
