Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखण्ड के सांसद प्रतिनिधि बने कोन्दो कुंभकार

खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने सांसद प्रतिनिधियों को फेर बदल किया है। जहां खरसावां प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो को हटाकर खरसावां कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया।

जबकि गम्हरिया प्रखंड से सूरज कुमार महतो को अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है। सांसद कालीचरण मुंडा ने गुरुवार को दोनों प्रतिनिधियों को मनोनीत पत्र सौंपा दिया है। दोनों प्रतिनिधि अपने-अपने प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

साथ ही सांसद की अनुपस्थिति में विभागीय बैठक में भाग लेकर मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान दोनों नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद कालीचरण मुंडा ने जो दायित्व सौंपा है। उसे पूरी निष्ठा एवं इमानदार पूर्वक कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *