Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सड़क दुर्घटना में कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी घायल, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने TMH भेजवाया

सड़क दुर्घटना में कुचाइ प्रखंड विकास पदाधिकारी के घायल होने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को जमशेदपुर के TMH भेजवाया। जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हो रही है ।दुर्घटना की जानकारी अनूप सिंह देव ने दी ।


कुचाई से खरसावां आने के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई साधु चरण देवगन की बोलोरो सुरसी नाले पर बनी पुल से टकरा गई। टक्कर काफी भयंकर थी जिससे घटनास्थल पर ही उनके चचेरे भाई हंज सिंह बानरा की मौत हो गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी गंभीर चोट लगी है स्थानीय लोगों की सहयोग से तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई तथा घायल प्रखंड विकास पदाधिकारी को जमशेदपुर टीएमएच ले जाया गया है। घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है तथा हर लोगों के जुबान पर घटना की चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *