Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई पुलिस ने छापामारी कर विदेशी शराब के तीन तस्कर को किया गिरफ्तार,दो मोबाइल और एक सेंट्रो कार जब्त

खरसावां :- कुचाई पुलिस ने छापामारी कर विदेशी शराब के तीन तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.बता दे कि विगत दिनों कुचाई के लोपटा गांव के जंगल क्षेत्र के एक कच्चे मकान से छापामारी कर पांच व्यक्तियों को अवैध अंग्रेजी शराब की बोतल एवं कार्टून में पैक करते हुए गिरफ्तार किया गया था।

वही अन्य कुछ लोग फरार चल रहे थे.उक्त छापामारी में अवैध अंग्रेजी शराब करीब 4 हजार लीटर एवं 800 लीटर स्प्रीट व अन्य सामान बरामद किया गया था.इस संदर्भ में कुचाई थाना कांड सं0- 34/2024 दिनांक-18.10.2024 धारा- 336/338/340/341 बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम, कॉपी राईट एक्ट अधिनियम की धारा- 63 के अतंर्गत 10 व्यक्तियों के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया था.वही इस कांड के फरार अभियुक्त सह खुदीपीढ़ निवासी मधुसूदन प्रधान,पदमपुर निवासी अजय मंडल,दलाईकेला गांव निवासी श्याम सुंदर मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शेष फरार अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी जारी है.गिरफ्तार अभियुक्तों के इतिहास रहा है.इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक हुंडई के सेंट्रो कर और दो मोबाइल जप्त किया गया है.इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, खरसवां थाना प्रभारी गौरव कुमार,आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र सिंह मुंडा, डील्सन बिरूवा आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *