Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अमेरिका में कुणाल षाडंगी को मिलेगा अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड,फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन की शिकागो ईकाई ने की पुष्टि

पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के तेजतर्रार प्रवक्ता कुणाल षाडंगी 28 जनवरी को अमेरिका के शिकागो में अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे. फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन की शिकागो ईकाई ने इसकी पुष्टि करते हुए कुणाल षाडंगी को ईमेल भेजकर 28 जनवरी 2024 को शिकागो आमंत्रित किया है. गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह के दौरान कुणाल सम्मानित होंगे. एफआईए- शिकागो (फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन) एक अंतराषट्रीय नॉन प्रॉफिट संगठन है जिसमें अमेरिका में रह रहे तीन लाख से अधिक भारतीय और एशियाई लोग जुड़े हैं. इस संगठन का मूल उद्देश्य भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देना है. अमेरिका के विभिन्न राज्यों में इसकी शाखाएँ कार्यरत हैं तथा भारतीय विदेश मंत्रालय और अमेरिका स्थित विभिन्न भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करती है। एफआईए ने कुणाल षाडंगी को भेजे गये ईमेल आमंत्रण में बताया है कि यह सम्मान उन्हें झारखंडी युवाओं को अपने विशेष मुहिम के मार्फ़त शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाज कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय और अनुकर्णीय योगदान के लिए दी जायेगी. कुणाल षाडंगी ने इस विशेष सम्मान के लिए चयनित होने पर इसे पूर्वी सिंहभूम सहित झारखंडी जनमानस को समर्पित किया.

उन्होंने एफआईए की शिकागो इकाई के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया है. कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के समय से लोकोपयोगी कार्य करने की जो प्रेरणा मिली है, जमशेदपुर एवं पूरे जिले की जनता के साथ और आशीर्वाद को समर्पित है यह सम्मान. विदित हो कि इससे पहले भी कुणाल षाडंगी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं. 2018 में अमेरिकी सरकार के सबसे प्रतिष्ठित विश्व प्रसिद्द लीडरशिप कार्यक्रम आईवीएलपी में भाग लेने वाले झारखंड के वे पहले राजनीतिज्ञ बने थे। उनके बाद विधायक दीपिका पांडेय सिंह यह सम्मान मिला है. सम्मान की कड़ी में कुणाल षाडंगी के नाम एक और उपलब्धि रही है कि उन्हें इससे पहले 2019 में अमेरिका की बहुप्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में India Conference में युवाओं को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रण मिला था. कुणाल ने बताया की 26 जनवरी को जमशेदपुर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण करने के बाद वे शिकागो (अमेरिका) के लिए रवाना होंगे. उन्होंने इस सम्मान के लिए जिले सहित राज्यभर के युवा साथियों का विशेष आभार जताया है।

Kunal Shadangi will receive International Youth Icon Award in America, Chicago unit of Federation of Indians Association confirmed.

Former MLA and flamboyant spokesperson of Jharkhand BJP Kunal Shadangi will be honored with the International Youth Icon Award on January 28 in Chicago, USA. Confirming this, the Chicago unit of Federation of Indians Association has sent an email to Kunal Shadangi and invited him to Chicago on 28 January 2024. Kunal will be honored during the Republic Day Festival celebrations. FIA-Chicago (Federation of Indians Association) is an international non-profit organization in which more than three lakh Indians and Asian people living in America are associated. The basic objective of this organization is to promote Indian history and cultural heritage. It has branches in different states of America and works in coordination with the Indian Ministry of External Affairs and various Indian embassies in America. FIA has said in the email invitation sent to Kunal Shadangi that this honor will be given to him for his remarkable and exemplary contribution towards education, health and social welfare to the Jharkhand youth through his special campaign. On being selected for this special honour, Kunal Shadangi dedicated it to the people of Jharkhandi including East Singhbhum. He has expressed gratitude towards the Chicago unit of FIA. Said that this honor is dedicated to the blessings and blessings of the people of Jamshedpur and the entire district who have been inspired to do public utility work during the global pandemic like Covid-19. It may be noted that even before this, Kunal Shadangi has received many honors at the international level. In 2018, he became the first politician from Jharkhand to participate in IVLP, the most prestigious world-renowned leadership program of the US government. After him, MLA Deepika Pandey Singh has received this honour. Another achievement in the name of Kunal Shadangi in the series of honors is that earlier in 2019, he had also received an invitation to address the youth at the India Conference at America’s most prestigious university Harvard University. Kunal told that after hoisting the flag at various places in Jamshedpur on January 26, he will leave for Chicago (America). He has expressed special gratitude to the young friends of the district and across the state for this honour.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *