कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, प्रवक्ता के पद से मई में ही दे दिया था इस्तीफा

बहरागोड़ा : जैसा कि लोग यह उम्मीद कर रहे थे,कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से आज इस्तीफा दे दिया.उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया है.बता दें कि 19मई को उन्होंने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था और संकेत दे दिए थे कि उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो आगे ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं।

कुणाल ने अपने इस्तीफे में भाजपा की अंदरुनी हालत का जिक्र किया है कि कैसे अब इस पार्टी में रहकर जनता के हित में कार्य करना मुश्किल हो चला है.जब कुणाल ने प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था, तब पार्टी के पदाधिकारियों पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया था.
