भु माफियाओं ने फर्जी डीड – म्यूटेशन बनाकर 5 एकड़ भूमि की करायी रजिस्ट्री, सरायकेला उपायुक्त के पास पहुंचा मामला

सरायकेला जिला में भू माफियाओं का एक नया कार नामा सामने आया है। मामला फर्जीवाड़ा कर 5 एकड़ भूमि को फर्जी डीड तैयार कर म्यूटेशन एवं रजिस्ट्री कराने का है। जनप्रतिनिधियों द्वारा मामला उठाये जाने के वाद अब इसकी लिखित शिकायत उपायुक्त से की गई है जानकारी के अनुसार सरायकेला जिला के मुंडिया मौज अंतर्गत खाता नंबर 63 प्लॉट संख्या 235 कुल रखवा 5 एकड़ 11 डिसमिल है । उसे भु माफियाओं ने सरायकेला रजिस्ट्री कार्यालय में दाखिल कर 9 अप्रैल को रजिस्ट्री कराया है जिसका केस संख्या 54/24_25 है।

प्लॉट का भूमाफियाओं ने सरायकेला अंचल में दाखिल खारिज आवेदन भी दिया है। मामला गम्हरिया प्रखंड उप प्रमुख कियाम हुसैन के पास पहुंचने के बाद इन्होंने सरायकेला अंचल अधिकारी को पत्र लिखकर दाखिल खारिज रद्द करने की मांग की है लेकिन अंचल कार्यालय द्वारा इन्हें कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया मामले को लेकर उप प्रमुख ने पूरे घटनाक्रम को लिखित शिकायत सरायकेला उपायुक्त से की है। अंचल कार्यालय से उक्त जमीन को म्यूटेशन करने को लेकर रैयतदार अनिता देवी की एक नोटिस पत्र बिना पत्रांक दिनांक को दिया गया है उप प्रमुख ने बताया कि उक्त नोटिस में प्रधान लिपिक के हस्ताक्षर नहीं है जो जांच का विषय है।
