खरसावां के बड़ा बाम्बी में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास

खरसावां प्रखंड अंतर्गत बड़ा बाम्बी में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास किया। इसमें बडाबाम्बी ए व के नायक टोला आंगनबाड़ी शामिल है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य तुलसी नायक, ग्राम प्रधान संतोष नायक, शंभू महतो, अभिमन्यु नायक, वासुदेव नायक, कृष्णा नायक समेत आंगनवाड़ी सेविका प्रमुख ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

