Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

Lok Sabha Election Results 2024:अबकी बार किसकी सरकार? आज होगा निर्णय, मतगणना से जुड़े हर सवाल का उत्तर पढ़ें। 

Election Results 2024: 18वीं लोकसभा के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार 4 जून को मतों की गिनती की जाएगी. काउंटिंग के लिए पूरी तैयारी चुनाव आयोग की ओर से कर ली गई है.

2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम आज, 4 जून, तय होगा। यह चुनाव 7 चरणों में आयोजित किया गया था और कुल 44 दिन तक चला। इस बार, 8360 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में हिस्सा लिया। मतगणना के लिए देश भर के सभी केंद्रों में त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव में 64.2 करोड़ लोगों ने किया मतदान, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को बताया कि लोकसभा चुनाव में 31.2 करोड़ महिलाओं समेत 64.2 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया. जिससे भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है.

चुनाव में डेढ़ करोड़ से अधिक मतदान और सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी मतदान प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल और डेढ़ करोड़ से अधिक मतदान तथा सुरक्षा कर्मी शामिल रहे. इसके अलावा करीब चार लाख वाहनों, 135 विशेष ट्रेनों और 1,692 उड़ानों का इस्तेमाल किया गया. 2024 के आम चुनाव में केवल 39 पुनर्मतदान हुए जबकि 2019 में 540 पुनर्मतदान हुए थे.

जम्मू-कश्मीर में चार दशकों में सबसे अधिक मतदान हुआ

सीईसी ने बताया, जम्मू-कश्मीर में चार दशकों में सबसे अधिक मतदान हुआ- कुल मिलाकर 58.58 प्रतिशत और घाटी में 51.05 प्रतिशत. 2024 के चुनाव के दौरान नकदी, मुफ्त में बांटी जाने वाली वस्तुओं, ड्रग्स और शराब सहित 10,000 करोड़ रुपये की जब्ती की गई, जबकि 2019 में 3,500 करोड़ रुपये की जब्ती हुई थी.

इन सीटों पर रहेगी नजर

7 चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें आज लोकसभा चुनाव के नतीजों पर तो रहेंगी. लेकिन इसके साथ ही उन प्रमुख सीटों पर सभी की निगाहें जमी रहेंगी, जहां राजनीतिक क्षेत्र के कई दिग्गज मैदान में हैं. आइये उनक सीट के बारे में जानें.

वाराणसी – पीएम नरेंद्र मोदी बनाम अजय राय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा है. इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय से है. साल 2014 में मोदी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था, जबकि 2019 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को पराजित किया था. कांग्रेस ने 2014 और 2019 में इस सीट से अपने उम्मीदवार अजय राय को मैदान में उतारा था. पीएम मोदी से पहले वाराणसी सीट का प्रतिनिधित्व बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी करते थे.

रायबरेली – राहुल गांधी बनाम दिनेश प्रताप सिंह

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से है. राहुल गांधी अमेठी से तीन बार सांसद रहे हैं, लेकिन 2019 में उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी की मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी वर्तमान में रायबरेली से सांसद हैं. हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस बार चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी. साल 1952 से लेकर अब हुए सभी चुनावों में सिर्फ तीन बार ही ऐसे मौके आए जब कांग्रेस को यहां से पराजय का सामना करना पड़ा. साल 1977 में यहां से जनता पार्टी ने जबकि 1996 और 1999 में बीजेपी ने जीत दर्ज की.

वायनाड – राहुल गांधी बनाम एनी राजा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का केरल के वायनाड से दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्य मुकाबला भाकपा नेता और महिला अधिकार कार्यकर्ता एनी राजा से है. इस मुकाबले में लोगों की खासी दिलचस्पी देखी गई क्योंकि कांग्रेस और भाकपा दोनों ही ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक हैं. साल 2019 में, गांधी ने सीपीआई के पीपी सुनीर को 4.31 लाख वोटों से हराकर वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी.

अमेठी- स्मृति ईरानी बनाम किशोरी लाल शर्मा

गांधी परिवार का गढ़ रहे अमेठी में पिछले दो लोकसभा चुनावों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. साल 2019 में राहुल गांधी से सीट छीनने वाली बीजेपी की स्मृति ईरानी इस निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है. 25 साल में यह पहली बार है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ा.

बहरामपुर – अधीर रंजन चौधरी बनाम यूसुफ पठान

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल के बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है. इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. वर्तमान में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी इस सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष चौधरी ने 1999 में पहली बार इस सीट से चुने जाने के बाद से पांच बार बहरामपुर का सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया है. वह इस निर्वाचन क्षेत्र से छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं.

नई दिल्ली में सोमनाथ भारती बनाम बांसुरी स्वराज

बीजेपी ने इस सीट से दो बार की सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह दिवंगत केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है. आम आदमी पार्टी (आप) ने मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है. दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन है. लिहाजा यहां के मुकाबले को बेहद दिलचस्प माना जा रहा है.

छिंदवाड़ा – नकुल नाथ बनाम विवेक ‘बंटी’ साहू

छिंदवाड़ा में मुकाबला नकुल नाथ बनाम विवेक ‘बंटी’ साहू है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले साहू ने इस लोकसभा चुनाव में मौजूदा सांसद नकुल नाथ को खासी चुनौती दी है. छिंदवाड़ा को चार दशकों से अधिक समय से कांग्रेस के दिग्गज नेता और नौ बार के सांसद कमल नाथ का गढ़ माना जाता है. नकुल नाथ कमल नाथ के पुत्र हैं.

उत्तर पूर्वी दिल्ली – कन्हैया कुमार और बीजेपी मनोज तिवारी के बीच मुकाबला

उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को फिर से मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मुकाबले में उतारा है. दोनों ओर से जीत के दावे ठोके जा रहे हैं. 2009 में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल जीते थे. उसके बाद 2014 में मनोज तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की थी. 2019 में मनोज तिवारी को जीत मिली थी.

मंडी – कंगना रनौत बनाम विक्रमादित्य सिंह

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने जहां विक्रमादित्य सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो बीजेपी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है. मंडी सीट हमेशा से कांग्रेस का कब्जा रहा है. हालांकि बीजेपी ने 1989, 1999 और 2014 में जीत दर्ज की थी. 2021 के उपचुनाव में विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज की थी.

बारामती – सुप्रिया सुले बनाम सुनेत्रा अजीत दादा पवार

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर इस बार सबकी नजरें रहेंगी. क्योंकि यहां से भाभी और ननद के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है. एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद यहां से दोनों गुट ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. शरद पवार गुट ने सुप्रिया सुले को मैदान में उतारा है, तो एनसीपी अजित पवार गुट ने यहां से सुनेत्रा अजीत दादा पवार को मुकाबले में उतारा है. सुनेत्रा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की धर्मपत्नी हैं.

हासन – प्रज्वल रेवन्ना के कारण इस सीट पर सबकी नजरें

हासन लोकसभा सीट से बीजेपी ने प्रज्वल रेवन्ना को चुनावी मैदान में उतारा है. लेकिन मतदान समाप्त होते ही उनपर सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगा. फिलहाल प्रज्वल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

झारखंड दुमका – सीता सोरेन बनाम नलिन सोरेन

झारखंड की दुमका लोकसभा सीट इस बार चर्चा में है. क्योंकि यहां से बीजेपी ने सीता सोरेन को मैदान में उतारा है. सीता सोरेन लोकसभा चुनाव 2024 में जेएमएम को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा. सीता सोरेन जेएमएम चीफ शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं. सीता सोरेन के खिलाफ जेएमएम ने नलिन सोरेन को मैदान में उतारा है.

खूंटी लोकसभा सीट – अर्जुन मुंडा बनाम काली चरण मुंडा

खूंटी लोकसभा सीट पर भी इसबार सबकी नजरें हैं. बीजेपी ने इसबार भी यहां से मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर से यहां से काली चरण मुंडा को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2019 में अर्जुन मुंडा ने कुछ अंतर से काली चरण मुंडा को हराया था. इस बार भी कांटे की टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है.

हैदराबाद लोकसभा सीट – माधवी लता बनाम असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद लोकसभा सीट सबसे दिलचस्प हो गया है. यहां से बीजेपी ने माधवी लता को मैदान में उतारा है. जबकि उनके खिलाफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी फिर से चुनावी मैदान में हैं. इस सीट पर पिछले 40 साल से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का कब्जा रहा है. माधवी लता के मैदान में आने से मुकाबला रोमांचक हो गया है. हर ओर बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता कोम्पेला की ही चर्चा हो रही है.

पूर्णिया – बीमा भारती बनाम संतोष कुमार

मौजूदा लोकसभा चुनाव में पूर्णिया सीट भी चर्चा में है. क्योंकि यहां से राजद प्रत्याशी के रूप में बीमा भारती चुनावी मैदान में हैं. उनका मुकाबला जदयू के संतोष कुमार से है. बीमा भारती ने जदयू से इस्तीफा देकर राजद का दामन थामा है और चुनावी मैदान में उतरी हैं. बीमा भारती रूपौली विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुकी हैं.

सारण – राजीव प्रताप रूडी बनाम रोहिणी आचार्य

बिहार के सारण लोकसभा सीट हॉट सीट में बदल गई है. क्योंकि यहां बीजेपी ने यहां से राजीव प्रताप रूडी को मैदान में उतारा है, तो आरजेडी ने रोहिणी आचार्य को मुकाबले में उतारा है. रोहिणी आचार्य बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं. राजीव प्रताप रूडी यहां 2014 और 2019 में जीतकर सांसद बने. 2014 में उन्होंने राबड़ी देवी और 2019 में उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार चंद्रिका रॉय को हराया था.

पाटलिपुत्र – मीशा भारती बनाम राम कृपाल यादव

पाटलिपुत्र सीट पर भी सबकी नजरें जमी हैं. इस सीट से बीजेपी ने राम कृपाल यादव को चुनाव लड़ाया है, तो आरजेडी ने यहां से मीसा भारती को मैदान में उतारा है. मीसा भारती आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं. इस सीट से लगातार दो बार से राम कृपाल यादव ने जीत दर्ज की है. 2019 में राम कृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था.

काराकाट- उपेंद्र कुशवाहा बनाम पवन सिंह

भोजपुरी के जानेमाने सिंगर और कलाकार पवन सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से काराकाट काफी फेमस हो गया है. यहां से पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं. जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पवन सिंह को बीजेपी ने अपनी टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था और उन्हें टिकट मिल भी गई थी. लेकिन विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर लिया था. हालांकि अंतिम समय में उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया

Election Results 2024: After the completion of voting for the 18th Lok Sabha, the counting of votes will be done on Tuesday, June 4. Complete preparations for counting have been done by the Election Commission.

The result of the 2024 Lok Sabha elections will be decided today, June 4. This election was conducted in 7 phases and lasted for a total of 44 days. This time, 8360 candidates took part in the election fray. For counting of votes, three-tier security arrangements have been made in all the centers across the country and CCTV cameras have been installed.

64.2 crore people voted in Lok Sabha elections, a world record

Chief Election Commissioner Rajiv Kumar said on Monday that 64.2 crore voters, including 31.2 crore women, voted in the Lok Sabha elections. Due to which India has made a world record.

More than 1.5 crore polling and security personnel were deployed on duty in the elections.

Chief Election Commissioner Rajiv Kumar said that more than 68,000 monitoring teams and more than 1.5 crore polling and security personnel were involved in the world’s largest voting process. Apart from this, about four lakh vehicles, 135 special trains and 1,692 flights were used. Only 39 re-polls took place in the 2024 general elections whereas there were 540 re-polls in 2019.

Highest turnout in Jammu and Kashmir in four decades

Jammu and Kashmir witnessed the highest turnout in four decades – 58.58 per cent overall and 51.05 per cent in the valley, CEC said. Rs 10,000 crore, including cash, freebies, drugs and liquor, were seized during the 2024 elections, while Rs 3,500 crore was seized in 2019.

Will keep an eye on these seats

After the completion of voting in 7 phases, now everyone’s eyes will be on the results of Lok Sabha elections today. But along with this, everyone’s eyes will be focused on those key seats where many stalwarts of the political field are in the fray. Let us know about his seat.

Varanasi – PM Narendra Modi vs Ajay Rai

Prime Minister Narendra Modi has contested the Lok Sabha elections for the third time from Varanasi. This time he is facing Congress’s Uttar Pradesh unit president Ajay Rai. In 2014, Modi defeated Aam Aadmi Party convenor Arvind Kejriwal, while in 2019 he defeated Samajwadi Party’s Shalini Yadav. Congress had fielded its candidate Ajay Rai from this seat in 2014 and 2019. Before PM Modi, Varanasi seat was represented by senior BJP leader Murli Manohar Joshi.

Rae Bareli – Rahul Gandhi vs Dinesh Pratap Singh

Apart from Wayanad, former Congress President Rahul Gandhi is also contesting elections from Rae Bareli. On this seat, he is competing with BJP’s Dinesh Pratap Singh. Rahul Gandhi has been MP from Amethi three times, but in 2019 he had to face defeat at the hands of Smriti Irani. Rahul Gandhi’s mother and former Congress President Sonia Gandhi is currently the MP from Rae Bareli. However, he had announced not to contest the elections this time due to health reasons. In all the elections held since 1952, there have been only three such occasions when Congress had to face defeat from here. In 1977, Janata Party won from here, while in 1996 and 1999, BJP won from here.

Wayanad – Rahul Gandhi vs Annie Raja

Senior Congress leader Rahul Gandhi’s main contest for the second term from Wayanad, Kerala is with CPI leader and women’s rights activist Annie Raja. A lot of interest was seen among the people in this contest because both Congress and CPI are the constituents of ‘India’ alliance. In 2019, Gandhi had won the Wayanad constituency by defeating CPI’s PP Suneer by 4.31 lakh votes.

Amethi- Smriti Irani vs Kishori Lal Sharma

Amethi, the stronghold of the Gandhi family, has seen tough competition in the last two Lok Sabha elections. BJP’s Smriti Irani, who snatched the seat from Rahul Gandhi in 2019, is contesting again from this constituency, while Congress has fielded Kishori Lal Sharma, a close aide of the Gandhi family. This is the first time in 25 years that no member of the Gandhi family has contested elections from Amethi Lok Sabha seat.

Baharampur – Adhir Ranjan Choudhary vs Yusuf Pathan

Former cricketer Yusuf Pathan has been fielded by Trinamool Congress (TMC) from Baharampur constituency of West Bengal. It is considered the stronghold of Congress. Presently Congress leader Adhir Ranjan Choudhary represents this seat in the Lok Sabha. Chaudhary, president of the West Bengal unit of the Congress, has represented Baharampur as MP five times since being elected from the seat for the first time in 1999. He is contesting elections from this constituency for the sixth time.

Somnath Bharti vs Bansuri Swaraj in New Delhi

BJP has given ticket from this seat to Bansuri Swaraj, daughter of late Union Minister Sushma Swaraj, in place of two-time MP and Union Minister of State Meenakshi Lekhi. Aam Aadmi Party (AAP) has fielded MLA Somnath Bharti from Malviya Nagar. There is an alliance between Congress and AAP in Delhi. Therefore the competition here is being considered very interesting.

Chhindwara – Nakul Nath vs Vivek ‘Bunty’ Sahu

The contest in Chhindwara is Nakul Nath vs Vivek ‘Bunty’ Sahu. Sahu, who is contesting the 2023 assembly elections against former Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath, has given a serious challenge to sitting MP Nakul Nath in this Lok Sabha election. Chhindwara is considered the stronghold of veteran Congress leader and nine-time MP Kamal Nath for more than four decades. Nakul Nath is the son of Kamal Nath.

North East Delhi – Contest between Kanhaiya Kumar and BJP’s Manoj Tiwari

BJP has again fielded its sitting MP Manoj Tiwari from North East Delhi. Whereas Congress has fielded Kanhaiya Kumar in the contest. Claims of victory are being made from both sides. In 2009, Congress candidate Jai Prakash Aggarwal had won from this seat. After that, in 2014, Manoj Tiwari had registered a spectacular victory. Manoj Tiwari had won in 2019.

Mandi – Kangana Ranaut vs Vikramaditya Singh

While Congress has made Vikramaditya Singh its candidate from Mandi Lok Sabha seat, BJP has fielded Bollywood actress Kangana Ranaut. Mandi seat has always been in the possession of Congress. Although BJP had won in 1989, 1999 and 2014. Vikramaditya Singh’s mother Pratibha Singh had won the 2021 by-election.

Baramati – Supriya Sule vs Sunetra Ajit Dada Pawar

This time everyone’s eyes will be on Baramati Lok Sabha seat of Maharashtra. Because from here there is going to be a direct contest between sister-in-law and sister-in-law. After the split in NCP, both the factions have fielded their candidates from here. Sharad Pawar faction has fielded Supriya Sule, while NCP Ajit Pawar faction has fielded Sunetra Ajit Dada Pawar from here. Sunetra is the wife of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar.

Hassan – Everyone’s eyes are on this seat because of Prajwal Revanna.

BJP has fielded Prajwal Revanna from Hassan Lok Sabha seat. But as soon as the voting ended, he was accused of sexually exploiting hundreds of women. At present Prajwal has been arrested.

Jharkhand Dumka – Sita Soren vs Nalin Soren

Dumka Lok Sabha seat of Jharkhand is in discussion this time. Because BJP has fielded Sita Soren from here. Sita Soren left JMM and joined BJP in Lok Sabha elections 2024. Sita Soren is the elder daughter-in-law of JMM Chief Shibu Soren. JMM has fielded Nalin Soren against Sita Soren.

Khunti Lok Sabha seat – Arjun Munda vs Kali Charan Munda

This time everyone’s eyes are on Khunti Lok Sabha seat also. This time too, BJP has fielded sitting MP Arjun Munda from here. Whereas Congress has once again made Kali Charan Munda its candidate from here. In 2019, Arjun Munda defeated Kali Charan Munda by some margin. This time also a close contest is expected.

Hyderabad Lok Sabha seat – Madhavi Lata vs Asaduddin Owaisi

Hyderabad Lok Sabha seat has become the most interesting. From here BJP has fielded Madhavi Lata. Whereas, National President of All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen Asaduddin Owaisi is again in the election field against him. This seat has been held by All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen for the last 40 years. The competition has become exciting with the entry of Madhavi Lata in the field. BJP candidate Madhavi Lata Kompela is being discussed everywhere.

Purnia – Bima Bharti vs Santosh Kumar

Purnia seat is also in discussion in the current Lok Sabha elections. Because Bima Bharti is in the electoral fray from here as RJD candidate. His competition is with Santosh Kumar of JDU. Bima Bharti has resigned from JDU and joined RJD and has entered the electoral fray. Bima Bharti has been MLA from Rupauli assembly constituency five times.

Saran – Rajeev Pratap Rudy vs Rohini Acharya

Saran Lok Sabha seat in Bihar has turned into a hot seat. Because here BJP has fielded Rajiv Pratap Rudy, while RJD has fielded Rohini Acharya. Rohini Acharya is the daughter of former Chief Minister of Bihar and RJD President Lalu Prasad Yadav. Rajiv Pratap Rudy became MP by winning here in 2014 and 2019. In 2014, he defeated Rabri Devi and in 2019, he defeated RJD candidate Chandrika Roy.

Pataliputra – Misha Bharti vs Ram Kripal Yadav

Everyone’s eyes are also fixed on Pataliputra seat. BJP has fielded Ram Kripal Yadav from this seat, while RJD has fielded Misa Bharti from here. Misa Bharti is the daughter of RJD President and former Chief Minister of Bihar Lalu Prasad Yadav. Ram Kripal Yadav has won this seat twice in a row. In 2019, Ram Kripal Yadav defeated Misa Bharti.

Karakat- Upendra Kushwaha vs Pawan Singh

Karakat has become quite famous after Bhojpuri’s famous singer and artist Pawan Singh entered the election field. Pawan Singh is contesting from here as an independent candidate. While Rashtriya Lok Morcha (RLM) President Upendra Kushwaha is also trying his luck. BJP had decided to contest Pawan Singh on its ticket and he also got the ticket. But after the controversy escalated, he decided not to contest the elections. However, at the last moment he decided to contest the elections as an independent candidate from Karakat.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *